
T20 world cup Australia vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सुपर 12 का पहला मुक़ाबला मेजबान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वे अंतरराष्ट्रीय टी20 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में हेजलवुड ने भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है।
हेजलवुड ने न्यूजीलैंड के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज फिन एलन को आउट कर पवेलियन भेजा। इसी के साथ हेजलवुड 2021 के बाद पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। साल 2021 के बाद से पावरप्ले में हेजलवुड ने 24 विकेट लिए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार है, जिनके नाम 23 विकेट है। बांग्लादेश के नसुम अहमद ने 19 विकेट चटकाए हैं, जबकि मार्क एडायर के नाम 17 विकेट है।
2021 के बाद से T20I में पावरप्ले में सर्वाधिक विकेट
24 जोश हेजलवुड
23 भुवनेश्वर कुमार
19 नसुम अहमद
17 मार्क अडायर
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतारी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी रही। सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे और फिन एलन ने ताबड़तोड़ शॉट लगाए और 4 ओवर में ही 56 बना दिये। पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड ने एलन की आतिशी पारी का अंत किया। फिन इस ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में थे, लेकिन हेजलवुड ने यॉर्कर डालकर उनको क्लीन बोल्ड कर दिया। उन्होंने 16 गेंद पर 5 चौके और तीन सिक्स की मदद से 42 रन बनाए। वहीं कॉनवे ने 58 गेंद पर 7 चौके और 3 सिक्स की मदद से नाबाद 92 रनों की शानदार पारी खेली।
उनके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 23, ग्लेन फिलिप्स ने 12 और ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने नाबाद 26 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए हेजलवुड ने दो और एडम जम्पा ने एक विकेट चटकाए हैं। बता दें इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने स्टीव स्मिथ, एश्टन एगर, केन रिचर्डसन और कैमरून ग्रीन को अंतिम एकादश से बाहर रखा है। न्यूजीलैंड की टीम में मार्टिन गप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल और माइकल ब्रेसवेल को जगह नहीं मिली है।
Published on:
22 Oct 2022 02:38 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
