24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘क्या ही कर रहे हैं गौतम गंभीर?’: भारत की हार के बाद इस पूर्व दिग्गज का गंभीर पर फूटा गुस्सा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर निशाने पर हैं। इस पूर्व दिग्गज ने गंभीर की रणनीतियों और अक्षर पटेल को ड्रॉप करने के फैसले पर तीखे सवाल उठाए हैं। जानिए क्यों इस खिलाड़ी ने ऐसा कहा...

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Feb 24, 2026

Gautam Gambhir Coach India, Krishnamachari Srikkanth on Gautam Gambhir, India vs South Africa T20 World Cup 2026,

K. Srikkanth slams Gautam Gambhir after India's loss to South Africa in the Super 8 match. (photo - espncricinfo)

Krishnamachari Srikkant Statement: गौतम गंभीर, जिन्हें एक बहुत ही चतुर कोच माना जाता है, इस वक्त अपने करियर के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में दक्षिण अफ्रीका के हाथों भारत की पहली हार ने हड़कंप मचा दिया है। अब हालत यह है कि भारत को सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हर हाल में हराना ही होगा, और फिर भी किस्मत दूसरों के नतीजों पर टिकी रहेगी।

श्रीकांत ने लगाई जमकर क्लास

1983 वर्ल्ड कप विजेता कृष्णामाचारी श्रीकांत कोच गौतम गंभीर की रणनीतियों से काफी नाराज दिखे। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा कि गौतम गंभीर आखिर कर क्या रहे हैं। क्या रणनीति बनाना और प्लेइंग-11 चुनना उनका काम नहीं है? अगर वे ऐसी ही रणनीतियों के साथ आगे बढ़ते रहे, तो टीम का बुरा हाल होना तय है। हारने के बाद गंभीर और सूर्यकुमार यादव लंबी बातचीत कर रहे हैं, लेकिन अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी को ड्रॉप करने के फैसले के बाद अब बात करने का क्या फायदा?'

'अब कोई उप कप्तान नहीं बनना चाहेगा…'

श्रीकांत ने अक्षर पटेल को बाहर रखने के फैसले पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे भारतीय टी20 टीम में 'उप-कप्तान' बनना ही खतरे की घंटी है। उन्होंने कहा, 'क्या कोई अक्षर पटेल को ड्रॉप करेगा? वह टीम के उप-कप्तान हैं। इससे पहले शुभमन गिल के साथ भी यही हुआ था। अब तो कोई टी20 में उप-कप्तान बनना ही नहीं चाहेगा, क्योंकि जो भी उप-कप्तान बनता है, उसे टीम से बाहर कर दिया जाता है। गंभीर के पास इतने सारे सपोर्टिंग कोच हैं, क्या ये सब मिलकर एक छोटा सा सही फैसला नहीं ले सकते?'

'भारत को अपने लिए दुआ करनी चाहिए…'

श्रीकांत ने इस हार को भारतीय टी20 इतिहास की सबसे खराब हारों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि 2022 के सेमीफाइनल के बाद यह भारत का सबसे बुरा प्रदर्शन है। इस हार की वजह से अब जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाला मैच भारत के लिए करो या मरो जैसा हो गया है। अब भारत की किस्मत दूसरों के हाथ में है। श्रीकांत ने चुटकी लेते हुए कहा, 'पता नहीं अब भारत किस टीम के लिए दुआ करेगा, लेकिन सबसे पहले उन्हें अपने लिए दुआ करनी चाहिए।'

अब आगे की राह

टीम इंडिया का अगला मुकाबला बुधवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ है, जबकि आखिरी सुपर-8 मैच रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। क्या गंभीर और सूर्या इस दबाव से उबर पाएंगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

T20 वर्ल्ड कप