
IPL 2024: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान श्रेयस अय्यर पीठ दर्द की शिकायत बताते हुए टीम से बाहर हो गए थे फिर रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेले थे और सीधे केकेआर के कैंप में पहुंच गए। एनसीए ने उनकी जांच के बाद कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं। ऐसे में बीसीसीआई को लगा कि वह जानबूझकर घरेलू क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। इस कारण बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को सेंट्रल कॉट्रेक्ट से भी बाहर कर दिया। बीसीसीआई का कड़ा रुख देख अय्यर मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल खेलने वानखेड़े में उतरे तो उनकी पीठ की चोट फिर से उभर आई है।
पारी के दौरान दो बार फिजियो से लिया इलाज
श्रेयस अय्यर ने विदर्भ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में 95 रनों की पारी खेली। लेकिन, इस पारी के बीच उनकी पीठ की चोट एक बार फिर से उभर आई। मंगलवार को उन्होंने 111 गेंदों का सामना किया तो पीठ के दर्द के चलते दो बार मुंबई के फिजियो से इलाज कराना पड़ा। इसके बाद चौथे दिन बुधवार को श्रेयस अय्यर पूरे दिन मैदान पर नहीं उतर पाए।
सामने आई ये रिपोर्ट
टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, श्रेयस अय्यर को पीठ के स्कैन के लिए एक अस्पताल ले जाया गया था। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है कि उनकी चोट अच्छी नहीं लग रही है। उनकी पीठ की चोट बढ़ गई है। उनके रणजी ट्रॉफी फाइनल के 5वें दिन भी मैदान पर उतरने की संभासना नहीं है। चोट के चलते अब वह आईपीएल के कुछ शुरुआती मैच भी मिस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : केरल में मैच के दौरान विदेशी फुटबॉलर को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
सिर्फ आधे घंटे बाद ही हुआ दर्द
रणजी ट्रॉफी के फाइनल में करीब आधे घंटे बल्लेबाजी के बाद श्रेयस अय्यर को पीठ दर्द की शिकायत हुई थी। सूत्र ने बताया कि इंग्लैंड के खिलाफ समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के बीच उन्होंने टीम मैनेजमेंट को अपनी चोट के बारे में जानकारी दी थी। वही चोट अब फिर से उन्हें परेशान कर रही है। हालांकि, पहले एनसीए की मेडिकल टीम के चीफ नितिन पटेल ने उन्हें फिट करार दिया था।
केकेआर का पहला मैच 23 मार्च को
श्रेयस अय्यर अब चोट के चलते आईपीएल 2024 के कुछ मैच मिस कर सकते हैं। उनका चोटिल होनो कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है। क्योंकि अब आईपीएल शुरू होने में सिर्फ एक हफ्ता बाकी है। केकेआर को अपना पहला मुकाबाला 23 मार्च को खेलना है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनकी जगह कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें : भारतीय टीम के पूर्व कोच के बेटे ने IPL 2024 में खिलाने के नाम पर ली घूस
Updated on:
14 Mar 2024 12:20 pm
Published on:
14 Mar 2024 12:18 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
