
KKR New Home Ground: त्रिपुरा के अगरतला स्थित नरसिंहगढ में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 2025 आईपीएल सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स का दूसरा घरेलू मैदान हो सकता है, क्योंकि कोलकाता के ईडन गार्डंस में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का काम शुरू होने वाला है। नरसिंहगढ स्टेडियम का निर्माण 2017 में शुरू हुआ, जिसकी लागत 185 करोड़ रुपए है लेकिन अभी तक स्टेडियम तैयार नहीं हो सका है।
त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव सुब्रत डे ने कहा, आईपीएल अध्यक्ष अरुण कुमार धूमल ने हाल ही में स्टेडियम का दौरा किया। उन्होंने कहा कि अगर फरवरी तक स्टेडियम तैयार हो जाता है तो यह केकेआर का दूसरा घरेलू मैदान हो सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे पास आईपीएल मैचों की मेजबानी का सुनहरा मौका है। लिहाजा हमने मशहूर कंस्ट्रक्शन एजेंसी को काम फरवरी 2025 तक पूरा करने के लिए कहा है।
Updated on:
2 Nov 2024, 8:01 AM IST
Published on:
2 Nov 2024, 8:01 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.