
IND vs AUS: भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 0-3 की शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इसी वजह से न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर ही क्लीन स्वीप करने में सफल रही। सीरीज में मिली शर्मनाक हार के बाद बीसीसीआई ने अचानक बड़ा फैसला ले लिया है। बोर्ड ने भारतीय टीम के दो स्टार खिलाड़ियों को अचानक ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला किया है। ये दो खिलाड़ी केएल राहुल और ध्रुव जुरेल हैं।
न्यूजीलैंड के बाद अब भारत को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर पांच टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलनी है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए लिहाज से भारत के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। इससे पहले इंडिया ए ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है। जहां इंडिया ए को पहले अनाधिकारिक टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ए के हाथों हार का सामना करना पड़ा है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया पहुंचने से पहले ध्रुव जुरेल और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया भेजने का फैसला किया है, इंडिया ए स्क्वाड में शामिल होंगे, ताकि प्रैक्टिस कर वहां की परिस्थितियों से वाकिफ हो सकें। बता दें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट 22 नवंबर से खेला जाएगा।
दरअसल, इंडिया ए बनाम ऑस्ट्रेलिया ए दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट गुरुवार 7 नवंबर से खेला जाएगा। इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्ट के मुताबिक, केएल राहुल और ध्रुव जुरेल मंगलवार की सुबह तक ऑस्ट्रेलिया पहुंच सकते हैं। केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट खेले थे, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते अगले दो टेस्ट से बाहर हो गए थे। वहीं, ध्रुव जुरेल को ऋषभ पंत के चोटिल होने के बाद सिर्फ एक पारी में विकेटकीपिंग करने को मिली थी।
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, नितीश कुमार रेड्डी।
Updated on:
4 Nov 2024, 10:54 AM IST
Published on:
4 Nov 2024, 10:27 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.