8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले केएल राहुल की छुट्‌टी, हार्दिक पांड्या बनेंगे नए कप्तान

Team India : बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, रोहित शर्मा की चोट श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से पहले पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद नहीं है। इसलिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं केएल राहुल के भी टी-20 इंटरनेशनल मैचों के गिने चुने दिन बचे हैं। ऐसी भी संभावना है कि टी20 टीम में सिर्फ उसी फॉर्मेट के ही विशेषज्ञ हों। इसलिए विराट कोहली जैसे कुछ खिलाड़ियों को टी-20 फॉर्मेट से ब्रेक दिया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 25 Dec 2022, 10:02 AM IST

kl-rahul-out-of-the-series-against-sri-lanka-hardik-will-be-new-captain.jpg

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से पहले केएल राहुल की छुट्‌टी, हार्दिक पांड्या बनेंगे नए कप्तान।

Team India : भारतीय टीम में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। इसको लेकर कवायद शुरू हो गई है। बीसीसीआई के सूत्रों की मानें तो चेतन शर्मा की निर्वतमान चयन समिति अगले महीने 3 जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज को लेकर सीमित ओवरों के लिए दो भारतीय टीम का चयन करेगी। क्योंकि श्रीलंका सीरीज से पहले नई चयन समिति का फैसला नहीं हो सकेगा। क्रिकेट सलाहकार समिति की ओर से नए पैनल के सदस्यों को चुनने के लिए उम्मीदवारों के साक्षात्कार 26 से 28 दिसंबर के बीच होने की उम्मीद है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि पुरानी चयन समिति ही श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का चयन करेगी।

उन्होंने बताया कि अभी ऐसा नहीं लग रहा है कि रोहित शर्मा की चोट टी-20 इंटरनेशनल मैचों से पहले पूरी तरह ठीक हो पाएगी। इसलिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की कमान सौंपी जा सकती है। वहीं केएल राहुल के भी टी-20 इंटरनेशनल मैचों के गिने चुने दिन बचे हैं। ऐसी भी संभावना है कि टी20 टीम में सिर्फ उसी फॉर्मेट के ही विशेषज्ञ हों। इसलिए विराट कोहली जैसे कुछ खिलाड़ियों को टी-20 फॉर्मेट से ब्रेक दिया जा सकता है।

उम्मीद से अधिक समय लग रहा नई चयन समिति चुनने में

बता दें कि टीम इंडिया के टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हारने के बाद चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को बर्खास्त कर दिया था। उसके बाद से नई चयन समिति के लिए चयनकर्ताओं को चुनने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन इसमे काफी समय लग गया है। अधिकारी ने बताया कि चेतन शर्मा और उनकी समिति अब घरेलू क्रिकेट देख रही है। उन्होंने विजय हजारे ट्राफी के साथ रणजी ट्रॉफी के पहले दो दौर के मैच भी देखें हैं।

यह भी पढ़े - आईपीएल में धोनी की जगह बेन स्टोक्स करेंगे सीएसके की कप्तानी!

इन्होंने फिर से किया आवेदन

देबाशीष मोहंती ईडन गार्डन्स पर हिमाचल और बंगाल के बीच मैच देखने के लिए उपस्थित थे। उन्हें 25 दिसंबर तक 2 महीने का विस्तार दिया है। चेतन शर्मा और उनके मध्य क्षेत्र के साथी हरविंदर ने फिर आवेदन किया है। आवेदन करने वालों में वेंकटेश प्रसाद, मनिंदर सिंह, अतुल वासन, नयन मोंगिया, निखिल चोपड़ा, अमय खुरसिया, मुकुंद कुमार और ज्ञानेंद्र पांडे शामिल हैं।

यह भी पढ़े -शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान का नया मुख्य चयनकर्ता बनाने का ऐलान