इंग्लैंड के हाथों तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तानी टीम के व्हाइट वॉश के बाद वहां के क्रिकेट बोर्ड बड़े-बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। दो दिन पहले ही जहां पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख रमीज राजा को अचानक बर्खास्त कर नजम सेेठी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। वहीं अब वसीम अब्बासी के स्थान पर पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को पाकिस्तान टीम का अंतरिम मुख्य चयनकर्ता घोषित कर दिया गया है। इस तरह पाकिस्तान क्रिक्रेट में बवाल मचा है। माना जा रहा है कि अब पाकिस्तानी टीम में भी बड़े बदलाव होने वाले हैं।