7 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

Kohli ने क्यूं रखा बेटी का नाम Vamika, जानिए अन्य क्रिकेटर्स के बच्चों के यूनिक नाम और उनके अर्थ

नई दिल्ली। विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के घर हाल ही एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया। विरुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका (Vamika) रखा है। हाल ही विराट ने अपनी बेटी की एक प्यारी सी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थी। विराट ने अपनी बेटी का नाम काफी अलग और यूनिक (Unique) रखा है। आइए जानते हैं किन-किन क्रिकेटर्स ने अपने बच्चों के नाम यूनिक रखे हैं, जो सबसे अलग हैं।

2 min read
Google source verification
virat_kohli.jpg

विराट-अनुष्काविराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है, यानी इसका नाम का मतलब होता है देवी दुर्गा। वामिका को मां दुर्गा का रूप कहा जाता है। दरअसल ये खास तौर पर भगवान शिव की साथी यानी जीवनसंगिनी के लिए प्रयोग होता है। कहा जाता है कि जो भगवान शिव के बाईं ओर खड़ी होती हैं वो वामिका हैं। हिंदू धर्म में बाईं ओर जीवनसंगिनी खड़ी होती हैं।

gautom_ghambhir.jpg

गौतम गंभीरक्रिकेटर गौतम गंभीर के दो बेटियां हैं, जिनका नाम आजीन और अनाइजा है। ये दोनों ही नाम अरेबिक हैं। आजीन का मतलब होता है सुंदरता।

ashwin.jpg

आर अश्विनटीम इंडिया के दिग्गज गेंदबजा आर अश्विन दो बेटियों के पिता हैं। वर्ष 2008 में उनकी बड़ी बेटी का जन्म हुआ था। दोनों ने उसका नाम आध्या रखा था। बता दें कि आध्या के नाम का अर्थ देवी दुर्गा है और उनकी दूसरी बेटी का नाम अखीरा है, यानि गणेश।

suresh_raina.jpg

सुरेश रैनासुरेश रैना और प्रियंका चौधरी 2016 में माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ग्रेसिया रखा था। इस शब्द का अर्थ होता है ईश्वर की कृपा।

harbhajan_singh.jpg

हरभजन सिंहटीम इंडिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह एक बेटी के पिता है। हरभजन ने अपनी बेटी का नाम हिनाया हीर रखा था। हिनाया का मतलब होता है अभिव्यक्ति।

ashish_nehra.jpg

आशीष नेहराआशीष नेहा और उनकी पत्नी रुश्मा के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम एरियाना है और इसका मतलब होता है जीवन से भरा, शुद्घ और पवित्र।