4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद शमी के खिलाफ दायर हुई चार्जशीट, यौन उत्पीड़न का बनाया गया आरोपी

कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी को यौन उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न का आरोपी बनाया है पिछले साल मार्च में हसीन जहां ने लगाए थे मोहम्मद शमी पर आरोप मैच फिक्सिंग का भी लगा था आरोप हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शमी ने किया बेहतरीन प्रदर्शन
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Mar 14, 2019

mohammed shami and Virat Kohli

mohammed shami and Virat Kohli

कोलकाता। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें एकबार फिर से बढ़ गई हैं। गुरुवार को कोलकाता पुलिस ने मोहम्मद शमी के उपर लगे दहेज उत्‍पीड़न और यौन उत्‍पीड़न मामले में चार्जशीट दायर कर दी है।

शमी पर लगी हैं ये धाराएं

आपको बता दें कि शमी की पत्नी ने उनपर दहेज उत्‍पीड़न और यौन उत्‍पीड़न के आरोप लगाए थे। उन्हीं आरोपों के आधार पर कोलकाता पुलिस ने चार्जशीट में शमी पर IPC की धारा 498A और 354A लगाई हैं।

पिछले साल मार्च में शमी पर लगे थे यौन उत्पीड़न के आरोप

आपको बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां का ये मामला बीते साल मार्च के महीने में ही सुर्खियों में आया था। शमी की पत्नी ने उनपर दहेज उत्पीड़न और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साथ ही शमी का किसी और लड़की के साथ अफेयर होने का भी दावा किया था। हसीन जहां के इन आरोपों को लेकर शमी ने कहा था कि ये सब उनके करियर को बर्बाद करने की साजिश रची जा रही है।

सबकुछ भूलकर शमी ने प्रदर्शन को निखारा

इतना ही नहीं हसीन जहां ने तो शमी पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगा दिए थे, जिसके बाद BCCI ने अपनी केंद्रीय कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से भी शमी को बाहर कर दिया था। हालांकि शमी ने इस विवाद की आंच अपने करियर पर नहीं आने दी। इस विवाद के बाद से शमी ने टेस्ट और वनडे दोनों ही फॉर्मेट में गजब का प्रदर्शन किया।

हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी का प्रदर्शन लाजवाब रहा। इस वक्त वो टीम इंडिया की तरफ से वर्ल्ड कप के लिए तेज गेंदबाजी में प्रबल दावेदार हैं।