11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शुभमन गिल और गौतम गंभीर से हो गया बड़ा ब्‍लंडर, पूर्व दिग्‍गज के तीखे सवाल, तो क्या सीरीज हारेगी टीम इंडिया?

India vs New Zealand: शुभमन गिल और गौतम गंभीर से एक बड़ा ब्‍लंडर हो गया है, जिसकी वजह से भारतीय टीम न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज हार सकती है। पूर्व खिलाड़ी श्रीकांत ने इस कमी की ओर इशारा करते हुए टीम चयन पर सवाल उठाए हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Jan 15, 2026

India vs New Zealand

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्‍तान शुभमन गिल। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

India vs New Zealand: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 284 का बड़ा स्‍कोर करने के बाद भी भारतीय टीम को विपक्षी टीम ने आसानी से हराते हुए सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। इस हार के साथ ही टीम इंडिया की एक सबसे बड़ी कमी उजागर हुई है, जिसका खुलासा पूर्व भारतीय बल्लेबाज श्रीकांत ने किया है। अब सवाल ये है कि क्‍या सही में कप्‍तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर से बड़ा ब्‍लंडर हो गया है, जिसके चलते सीरीज गंवानी भी पड़ सकती है। श्रीकांत ने वनडे में भारत के टीम बैलेंस पर सवाल उठाया है। उन्होंने अक्षर पटेल की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया है। उन्‍होंने कहा कि जडेजा खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। ऐसे में टीम को एक भरोसेमंद छठे बॉलिंग ऑप्शन की सख्त जरूरत है।

'जडेजा को नहीं पता कि क्या करना है'

वॉशिंगटन सुंदर के बाहर होने के बाद जडेजा फिलहाल प्लेइंग इलेवन में भारत के एकमात्र स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। श्रीकांत ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि जडेजा मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि क्या करना है। वह अटैक करने और गेंद को फ्लाइट देने के बीच फंसे हुए नजर आए। जडेजा ने आठ ओवर में 0/44 के विकेटलेस आंकड़े दिए, जब भारत को सबसे ज्‍यादा विकेट की जरूरत थी।

अक्षर को वापस क्यों नहीं लाते?

श्रीकांत ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम में शामिल करने की वकालत करते हुए सवाल उठाया कि यह एक खुला रहस्य है, आप अक्षर को वापस क्यों नहीं लाते? आप तीन स्पिनर और तीन पेसर क्यों नहीं खिला सकते? क्या ऐसा कोई नियम है कि बॉलिंग ऑलराउंडर मीडियम पेसर ही होना चाहिए? किसी का हार्दिक पांड्या की जगह लेना नामुमकिन है।

'छठे गेंदबाज की कमी'

अक्षर सबसे सही उम्मीदवार होते, क्‍योंकि छठे गेंदबाज की कमी थी। उन्होंने कहा कि अक्षर का रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन किया और हमें टी20 वर्ल्ड कप जिताया है। अचानक, वह कहीं नहीं हैं। अक्षर पटेल कहां हैं? आखिरकार टीम को इसका नुकसान हो रहा है।

नीतीश के सिर्फ दो ओवर फेंकने पर भी दागा सवाल

श्रीकांत ने नई गेंद के स्पेल के बाद भारत की बॉलिंग को बहुत साधारण बताया और नीतीश कुमार रेड्डी के सिर्फ दो ओवर फेंकने पर लचीलेपन की कमी की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि छठे बॉलर का कोई ऑप्शन ही नहीं था। जब कुलदीप यादव लय में नहीं थे, तब ज्‍यादा टैक्टिकल रिस्क लिया जा सकता था। बता दें कि इस हार के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी बीच के ओवरों में विकेट न ले पाने को हार का मुख्य कारण बताया है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग