28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीम इंडिया को देने के लिए BCCI के पास नहीं था पैसा, लता मंगेशकर ने ऐसे की थी मदद

स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। लता मंगेशकर का किक्रेट से खासा जुड़ाव रहा है। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे लता मंगेशकर से जुड़ा वो किस्सा जो 1983 वर्ल्ड कप के बाद घटा था।

2 min read
Google source verification

image

Prabhat sharma

Feb 06, 2022

lata_mangeshkar_helped_1983_world_cup_winning_indian_team.jpg

Lata Mangeshkar

लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। 92 साल की उम्र में स्वर कोकिला ने अंतिम सांस ली। लता मंगेशकर के जाने से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक सेलेब्स लता दीदी के जाने पर दुख प्रकट कर रहे हैं। लता मंगेशकर केवल एक नाम ही नहीं बल्कि भारत की पहचान के रूप में जानी जाती थीं। लता मंगेशकर के बारे में एक बाद जो बेहद कम लोग जानते हैं वो ये है कि उनका संगीत के साथ ही क्रिकेट से भी गहरा लगाव रहा था। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं स्वर कोकिला लता मंगेशकर से जुड़ा एक किस्सा जो करीब 39 साल पहले घटा था। भारतीय क्रिकेट टीम ने 1983 वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया था लेकिन, उस वक्त बीसीसीआई के पास खिलाड़ियों को देने तक के लिए पैसे नहीं थे।

कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 1983 का वर्ल्ड जीता था। इस जीत के बाद जब भारतीय टीम स्वदेश लौटी थी तब BCCI के पास खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को देने के लिए पैसे नहीं थे। उस वक्त बीसीसीआई के अध्यक्ष एनकेपी साल्वे ने इस कठिन हालात से बाहर आने के लिए लता मंगेशकर का दरवाजा खटखटाया था।


एनकेपी साल्वे ने लता दीदी से मदद मांगी थी। लता दीदी नेउन्हें निराश नहीं किया और मदद के लिए हामी भर दी। बीसीसीआई के अध्यक्ष एनकेपी साल्वे के आग्रह करने पर लता मंगेशकर ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कन्सर्ट किया। जैसी उम्मीद थी वैसा ही हुआ लता मंगेशकर का यह प्रोग्राम सुपरहिट साबित हुआ और इससे करीब 20 लाख रुपए की कमाई हुई।


लता मंगेशकर के कन्सर्ट से जुटाई गई इस राशि को 1983 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सभी सदस्यों में वितरित कर दिया गया। तो कुछ इस प्रकार स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने टीम इंडिया की मदद की थी। 1983 वर्ल्ड कप में मिली इस जीत ने भारतीय क्रिकेट का कायापलट कर दिया और आज भारतीय क्रिकेट वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है।
यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर ने ताउम्र क्यों नहीं की शादी?

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग