आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने संयुक्त अरब अमीरात में हुए एशिया कप में पांच मैचों में 317 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक है। रोहित के जोड़ीदार और एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन भी चार स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए हैं। धवन एशिया कप में मैन आफ द टूर्नामेंट रहे थे। उन्होंने टूर्नामेंट के पांच पारियों में दो शतक की मदद से कुल 342 रन बनाए थे। इंग्लैंड के जो रूट तीसरे और आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर चौथे नंबर पर है।