4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Live NZ vs IND : भारत ने 35 रन से जीता आखिरी वनडे, सीरीज में 4-1 से जमाया कब्ज़ा

भारत ने इस वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में एकतरफा प्रदर्शन किया, लेकिन हेमिल्टन में खेले गए चौथे वनडे में उसे एकतरफा हार भी मिली। न्यूजीलैंड ने चौथे वनडे में भारत को 92 रनों पर आउट कर दिया था और आठ विकेट से जीत हासिल कर ली थी। ऐसे में इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सीरीज का विजयी अंत करना चाहेंगी।
3 min read
Google source verification
live update

NZ vs IND : फिर लड़खड़ाई भारतीय बल्लेबाजी, 50 रन पर खोए चार विकेट

नई दिल्ली। भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच वेलिंग्टन के वेस्टपैक स्टेडियम में खेला गया। भारतीय टीम ने मैच न्यूज़ीलैंड को इस मैच में न्यूजीलैंड को 35 रनों से मात देते हुए सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इस मैच में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या, अंबाती रायडू और विजय शंकर की शानदार बल्लेबाजी की मदद से न्यूजीलैंड को 253 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और मात्र 217 रनों पर ऑल आउट हो गई।

मेहमान टीम द्वारा दिए गए 253 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 44.1 ओवर में 217 रनों पर ऑल आउट हो गई। मेजबान टीम के लिए हरफनमौल खिलाड़ी जेम्स नीशम ने सबसे अधिक 44 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। भारत की जीत में सभी गेंदबाजों ने योगदान दिया। युजवेंद्र चहल ने तीन और मोहम्मद शमी एवं हार्दिक पांड्या ने दो-दो विकेट लिए। भुवनेश्वर कुमार और केदार जाधव को एक-एक विकेट मिला।

इस से पहले अंबाती रायडू की 90 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 49.5 ओवर में 252 रन बनाए थे। भारतीय टीम की शुरुआत चौथे वनडे की तरह इस मुकाबले में भी खराब रही और उसने आठ रन के कुल योग पर ही कप्तान रोहित शर्मा (2) का विकेट खो दिया। शर्मा को तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने पवेलियन भेजते हुए न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई।

दूसरे विकेट के लिए भी मेजबान टीम को अधिक इंतजार नहीं करना पड़ा। भारत के कुल योग में अभी चार रन ही जुड़े थे कि ट्रैंट बाउल्ट ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को छह के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। अपने वनडे करियर का दूसरा मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के पास अपनी उपयोगिता साबित करने का अच्छा मौका था। हालांकि, वह इस सुनहरे मौके को भुना नहीं पाए और सात के निजी स्कोर पर हेनरी का दूसरा शिकार बने।

इसके बाद, अनुभवी महेंद्र सिंह धोनी (1) को भी पवेलियन की राह दिखाकर बाउल्ट ने भारत का स्कोर चार विकेट पर 18 रन कर दिया। यहां से रायडू ने हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर (45) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और पांचवे विकेट के लिए 98 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए अपनी टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। शंकर को रन आउट करके जेम्स नीशाम ने इस साझेदारी को तोड़ा। उनके जाने के बाद भी रायडू ने नहीं रुके और केदार जाधव (34) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 74 रनों की अहम साझेदारी की। रायडू को हेनरी ने पवेलियन की राह दिखाई लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुके थे।

रायडू ने 113 गेंदों की अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के भी लगाए। अंत के ओवर में भारत ने तेजी से रन बटोरना चाहा जिसके कारण जधाव को अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्हें भी हेनरी ने आउट किया। यहां से हार्दिक पांड्या ने भुवनेश्वर कुमार (6) के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और आठवें विकेट के लिए 45 रन जोड़े। पांड्या ने महज 22 गेंदों पर पांच छक्कों और दो चौकों की मदद से 45 रनों की पारी खेली। उन्हें नीशम ने अपना शिकार बनाया जबकि भुवनेश्वर को बाउल्ट ने आउट किया। मोहम्मद शमी एक रन आउट हो गए। न्यूजीलैंड के लिए हेनरी ने चार और बाउल्ट ने तीन विकेट लिए। नीशम को एक विकेट मिला।

टीमें -
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), कोलिन मनुरो, रॉस टेलर, हेनरी निकोलस, टॉम लाथम (विकेटकीपर), जेम्स नीशाम, कोलिन डी ग्रांडहोम, मैट हेनरी, मिशेल सैंटनर, टॉड एसले और ट्रैंट बाउल्ट।