
Live AUS vs IND Test : विशाल स्कोर के सामने लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलियाई पारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए हैं। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर जारी मैच में भारत ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ 346 रनों की बढ़त ले ली है। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 151 रनों पर समेटने के बाद भारत ने स्टम्प्स तक अपनी दूसरी पारी में 54 रनों का स्कोर बनाया। टीम के लिए मयंक अग्रवाल (28) और ऋषभ पंत (6) नाबाद हैं। इस पारी में आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पैट कमिंस ने सबसे अधिक चार विकेट लिए हैं, वहीं जोश हेजलवु़ड को एक सफलता मिली। इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 151 रनों का स्कोर बनाया था।
ऑस्ट्रेलिया की ख़राब बल्लेबाजी -
भारत ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट के नुकसान पर 443 रनों पर घोषित कर दी थी। इस लिहाज से ऑस्ट्रेलिया 292 रन पीछे है और भारत के पास ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन देने का मौका था, लेकिन मेहमान टीम ने ऐसा न करने का फैसला करते हुए अपनी दूसरी पारी खेलने का निर्णय लिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस हैरिस और कप्तान टिम पेन ने सबसे ज्यादा 22-22 रन बनाए। ट्रेविस हेड ने 20 रनों का योगदान दिया। उस्मान ख्वाजा 21, शॉन मार्श 19, पैट कमिंस 17 रनों का योगदान दे सके।
बुमराह ने चटकाए छह विकेट -
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने छह विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने दो विकेट अपने नाम किए। ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी को एक-एक विकेट मिला। ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के आठ रनों के साथ की थी। पहले सत्र में उसने चार विकेट गंवाए तो दूसरे सत्र में तीन विकेट खोकर वह पूरी तरह से बैकफुट पर थी। तीसरे सत्र में बुमराह ने बाकी के तीन विकेट लेकर मेजबान टीम को बेहद सस्ते में पवेलियन भेज दिया।
Updated on:
28 Dec 2018 12:58 pm
Published on:
28 Dec 2018 08:42 am
