9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Election Results 2024: पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने BJP के दिग्गज नेता को चटाई धूल, 7 लाख वोट से जीता दुर्गापुर का रण

All India Trinamool Congress से वेस्ट बंगाल के दुर्गापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को 1 लाख 37 वोटों के अंतर से हरा दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Kirti Azad

Lok Sabha Election Results 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने दुर्गापुर से जीत हासिल की है। वेस्ट बंगाल के दुर्गापुर सीट पर उनके सामने बीजेपी के दिग्गद नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चुनाव लड़ रहे थे लेकिन कीर्ति आजाद के सामने वह नहीं टिके और 1 लाख 37 हजार वोटों के अंतर से हार गए। दिलीप घोष को 5 लाख 82 हजार वोट मिले तो कीर्ति आजाद ने 7 लाख 20 हजार वोट हासिल किए।

TMC ने अब तक जीते 2 सीट

लोकसभा चुनाव 2024 के अब तक नतीजों में पश्चिम बंगाल में TMC ने दो सीटें जीत ली है। आसनसोल से बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने सुरेंदरजीत सिंह को हराकर जीत हासिल की। सिन्हा को 6 लाख 5 हजार सीटें मिली तो सुरेंदरजीत सिंह को 5 लाख 36 हजार वोट मिले।

जीत के करीब यूसुफ पठान

पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान जीत के दावेदार माने जा रहे हैं। वह बहरामपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और 85 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी के निर्मल कुमार साहा खड़े हैं और अब तक काफी पीछे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन बाहर, रोहित और विराट करेंगे ओपनिंग? सुनील गावस्कर ने आयरलैंड के खिलाफ मैच के लिए चुनी प्लेइंग 11