
IPL 2025, LSG vs MI: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 16वें मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। रोहित शर्मा पिछले मैच में चोटिल होने के बाद अब तर उबर नहीं पाए हैं और आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। लखनऊ ने भी एक बदलाव किया और आर आकाशदीप की वापसी हो गई है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले को आप जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स पर लाइव देख सकते हैं।
मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, दिग्वेश सिंह राठी, शार्दुल ठाकुर, अवेश खान और आकाश दीप।
रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, राज बावा, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार और विग्नेश पुथुर।
दोनों टीम के पास दो अंक हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस प्वाइंट टेबल की सूची में एलएसजी से ऊपर है। एमआई छठे स्थान पर है, तो वहीं लखनऊ फ्रेंचाइजी सातवें स्थान पर है। पांच बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस का सुपरजायंट्स के सामने अच्छा रिकॉर्ड नहीं रहा ह। दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच हुए हैं। पांच मैचों में एलएसजी ने जीत दर्ज की और मुंबई इंडियंस को सिर्फ एक मैच में जीत हासिल हुई है। बीते तीन मैचों में भी एलएसजी ने ही एमआई के खिलाफ जीत हासिल की है।
इसी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से आज लखनऊ के मैदान में एलएसजी की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ उतरेगी। वहीं, मुंबई इंडियंस भी दो लगातार हार के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ तीसरे मैच में जीत के साथ खाता खोल चुकी है। टीम इस जीत की लय लखनऊ सुपरजायंट्स के सामने भी बरकरार रखना चाहेगी।
Updated on:
04 Apr 2025 09:20 pm
Published on:
04 Apr 2025 07:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
