8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2025: मुंबई इंडियंस से फिर जुड़ा यह दिग्गज क्रिकेटर, मिली बड़ी जिम्मेदारी

47 वर्षीय महेला जयवर्धने 2017-2022 तक मुंबई टीम के मुख्य कोच के तौर पर पहले भी अपनी सेवाए दे चुके हैं । उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 2017, 2019 और 2020-21 में खिताब जीता था।

less than 1 minute read
Google source verification
Mahela Jayawardene

IPL 2025: पूर्व श्रीलंकाई कप्तान माहेला जयवर्धने पांच बार के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) चैंपियन मुंबई इंडियंस से फिर से जुड़ गए हैं। आगामी मेगा ऑक्शन को देखते हुए उन्हें फ्रेंचाइजी ने टीम के मुख्य कोच की जिम्मेदारी सौंपी है।

जयवर्धन अब पूर्व दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जिनका मुंबई इंडियंस के साथ दो साल का कार्यकाल समाप्त हो गया है।

47 वर्षीय महेला जयवर्धने 2017-2022 तक मुंबई टीम के मुख्य कोच के तौर पर पहले भी अपनी सेवाए दे चुके हैं । उनके मार्गदर्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने 2017, 2019 और 2020-21 में खिताब जीता था।

मुंबई इंडियंस का पिछले दो सत्रों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम जहां नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर सकी थी, वहीं इस वर्ष के संस्करण में केवल 14 मैच में से चार में जीत नसीब हुई।

यह भी पढ़ें: IND vs BAN: संजू सैमसन का तूफानी शतक, भारत ने बांग्लादेश का 3-0 से किया सूपड़ा साफ

फ्रेंचाइजी की ओर से जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, मुंबई इंडियंस परिवार के साथ मेरी यात्रा हमेशा विकास की रही है। 2017 में सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक साथ लाने पर ध्यान केंद्रित किया गया था और हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

यह भी पढ़ें: नोवाक जोकोविच अपने 100वें खिताब से चूके, जेनिक सिनर बने शंघाई मास्टर्स चैंपियन

उन्होंने आगे कहा कि इतिहास के उसी क्षण पर लौटना जहां हम भविष्य की ओर देखते हैं। मुंबई के प्रति प्यार को और मजबूत करने, विजन का निर्माण करने और मुंबई इंडियंस के इतिहास में योगदान जारी रखने का अवसर है। एक रोमांचक चुनौती है, जिसका मैं इंतजार कर रहा हूं।