
Mahendra Singh Dhoni fraud: पूर्व भारतीय कप्तान और विकेट कीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। धोनी के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी को उनके 'करीबी दोस्त' ने 15 करोड़ से ज्यादा रुपये का चूना लगाया है। जिसको लेकर पूर्व भारतीय कप्तान ने रांची के एक थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया है।
रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ने अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ क्रिमिनिल केस दर्ज कराया है। मिहिर दिवाकर धोनी के करीबी दोस्त रहे हैं और पूर्व अंडर-19 प्लेयर भी हैं। दोनों की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें हैं। दोनों पूर्व में बिजनेस पार्टनर भी रहे हैं। धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ क्रिमिनिल केस दर्ज कराया है।
दरअसल, धोनी ने मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास की कंपनी अरका स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट लिमिटेड के साथ 2017 में एक करार किया था। करार के तहत दुनिया के कई बड़े शहरों में क्रिकेट अकादमी खोलने का प्लान था। डील के हिसाब से मिहिर दिवाकर को धोनी को फ्रेंचाइजी का शुल्क भुगतान करना था और समझौते के तहत प्रॉफिट शेयर करना था। लेकिन दिवाकर ने समझौते में बताई गई शर्तों का पालन करने से इंकार कर दिया।
जिसके बाद धोनी ने 15 अगस्त 2021 को अरका स्पोर्ट्स से अथॉरिटी लेटर वापस ले लिया और भुगतना के लिए कानूनी नोटिस भी भेजे। लेकिन इसके बावजूद मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया। आखिरकार धोनी की ओर से अरका स्पोर्ट्स पर धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया और दावा किया कि इससे उन्हें 15 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।
Published on:
05 Jan 2024 06:10 pm
