13 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिम वर्मा ने बीसीसीआई उपाध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, लॉकडाउन के बाद होगा निर्णय

उपाध्यक्ष महिम वर्मा 23 अक्टूबर को BCCI का उपाध्यक्ष बने थे। उन्होंने अध्यक्ष सौरभ गांगुली, सचिव जय शाह और सहसचिव जयेश जॉर्ज के साथ ही यह पद संभाला था।

2 min read
Google source verification
Mahim verma with Sourav Ganguly

Mahim verma with Sourav Ganguly

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। महीम वर्मा ने यह कदम उत्तरासंघ क्रिकेट संघ का सचिव चुने जाने के बाद उठाया है। वर्मा ने बताया कि यह महज औपचारिकता ही है, क्योंकि उनकी टीम पिछले महीने ही राज्य में चुनाव जीती है। अब वहां कार्यभार संभालना है तो बीसीसीआई से इस्तीफा देना होगा। बता दें कि यह इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि लोढ़ा समिति के अनुसार, किसी राज्य क्रिकेट संघ का पदाधिकारी बीसीसीआई में नहीं रह सकता है।

मंधाना का पसंदीदा काम है भाई को परेशान करना, बताया लॉकडाउन में कैसे बीत रहा है वक्त

लॉकडाउन के बाद होगा निर्णय

महीम वर्मा के इस्तीफे पर आधिकारिक रूप से बीसीसीआई लॉकडाउन खत्म होने के बाद फैसला लेगा, जब बोर्ड मुंबई स्थित अपने मुख्यालय में दोबारा कामकाज शुरू करेगा। माहिम वर्मा ने बताया कि उन्हें अपने राज्य संघ की देख-रेख करनी है। अभी तक इसका अच्छे से संचालन नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि बीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी को उन्होंने अपना इस्तीफा भेज दिया है और उन्हें उम्मीद है कि इसे स्वीकार कर लिया जाएगा।

जय शाह को दे दी थी जानकारी

माहिम वर्मा ने बताया कि उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह को इसकी जानकारी इस्तीफा देने से पहले ही दे दी थी। उन्हें बता दिया था कि अगर वह प्रदेश संघ का प्रभार नहीं संभालते तो वहां का काम सुचारू रूप से नहीं चल पाएगा। इसी कारण उन्होंने उत्तरासंघ क्रिकेट संघ के सचिव पद के लिए चुनाव लड़ा था।

लॉकडाउन में कई दिग्गजों ने धोनी पर रखी राय, किसी ने कहा- उनका समय खत्म तो कोई बोला खेलेंगे विश्व कप

23 अक्टूबर 2019 को संभाला था कार्यभार

बता दें कि उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने पिछले साल 23 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष का पद संभाला था। इसी दिन सौरभ गांगुली ने अध्यक्ष, जय शाह ने सचिव और जयेश जॉर्ज ने सहसचिव का कार्यभार संभाला था।