26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉकडाउन में कई दिग्गजों ने धोनी पर रखी राय, किसी ने कहा- उनका समय खत्म तो कोई बोला खेलेंगे विश्व कप

वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि Mahendra Singh Dhoni न सिर्फ शारीरिक तौर पर, बल्कि मानसिक तौर पर भी पूरी तरह फिट हैं और वह दो-तीन साल और खेलेंगे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 13 Apr 2020, 5:12 PM IST

Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण इस समय देश में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा है और इसके बढ़ने की पूरी संभावना है। इसी के साथ यह भी माना जा रहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 13वां सीजन रद्द हो सकता है। इस बीच लॉकडाउन में विभिन्न क्रिकेट समीक्षकों और खिलाड़ियों ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के भविष्य को लेकर अपनी राय रखी। इनमें से कुछ का मानना है कि धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिया है तो वहीं कई दिग्गज मानते हैं कि वह एक बार फिर टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। आइए देखते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को लेकर किसने क्या कहा।

लक्ष्मण बोले, अभी और दो-तीन आईपीएल खेलेंगे

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि महेंद्र सिंह धोनी में अभी और क्रिकेट बाकी है और वह आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से अभी और दो-तीन सीजन तक खेलते नजर आ सकते हैं। एक शो में लक्ष्मण ने कहा कि धोनी पूरी तरीके से फिट हैं। उनके लिए उम्र महज एक आंकड़ा है। वह सिर्फ शारीरिक तौर पर नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी पूरी तरह फिट हैं और चेन्नई की कप्तानी करने का लुत्फ उठाते हैं। ऐसा करते हुए वह काफी सफल भी रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां तक टीम इंडिया में वापसी की बात है तो उन्होंने रवि शास्त्री तथा विराट कोहली समेत चयनकर्ताओं को 2019 विश्व कप के बाद इसकी जानकारी दे दी होगी। हां, नई चयन समिति को धोनी के साथ बैठकर उनके भविष्य को समझना होगा।

अजहर की सलाह मानी गई तो कोरोना के कारण रद्द नहीं होगा आईपीएल, बोले- कोई ना नहीं कहेगा

गंभीर बोले, मिल गया है धोनी का विकल्प

वहीं टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि कोविड-19 के कारण अगर इस साल आईपीएल नहीं हो पाता तो वह टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाएंगे। एक शो के दौरान उगंभीर ने कहा कि चयनकर्ता उनका चयन किस आधार पर करेंगे, जब वह एक डेढ़ साल से खेले ही नहीं हैं। गंभीर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी का विकल्प मिल गया है और लोकेश राहुल उनके सही विकल्प हैं।

टीम को जरूरत हुई तो धोनी कर सकते हैं वापसी : आकाश

वहीं पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का मानना है कि ऐसे तो धोनी का भारत की ओर से दोबारा खेलना मुश्किल है, लेकिन टीम को जरूरत होगी तो वह वापसी कर सकते हैं। उनहोंने यह बातें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान रमीज राजा के साथ यू-ट्यूब पर कही। आकाश चोपड़ा ने कहा कि अगर वह आईपीएल में बेहतर खेलते तो टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते थे, लेकि अब उन्हें लगता है कि धोनी ने विश्व कप में अपना आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेल लिया है। हालांकि अगर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और टीम प्रबंधन चाहेगा तो वह अपना रुख बदल सकते हैं। अगर गांगुली गांगुली, विराट कोहली और रवि शास्त्री धोनी से यह कहते हैं कि टी-20 विश्व कप में वह टीम की मदद करें तो वह टीम में लौट सकते हैं।

चावला ने कहा, जबरदस्त फॉर्म में हैं धोनी

इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का पहली बार हिस्सा बने अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने कहा कि इस माही भाई काफी केंद्रित होकर ट्रेनिंग करते नजर आए। वह काफी अच्छी लय में नजर आ रहे थे। जब वह अभ्यास में बल्लेबाजी कर रहे थे तो मैच खेलने जैसा जोश दिखा रहे थे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के फीजियो टॉमी सिमसेक ने कहा कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार विकेटकीपिंग का अभ्यास करते देखा।

एक सुर में दिग्गजों ने कोहली की तारीफ, श्रीकांत ने तो कर दी कपिल से तुलना

शानदार तरीके से गेंद को हिट कर हैं धोनी : कर्ण शर्मा

कर्ण शर्मा ने कहा कि माही भाई हर दिन नेट्स पर दो या तीन घंटे बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। वह जिस तरीके से गेंद को हिट कर रहे थे, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि लंबे विश्राम के बाद मैदान पर लौटे थे।

बालाजी ने बताया नैसर्गिक खिलाड़ी

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच लक्ष्मीपति बालाजी ने कहा कि धोनी नैसर्गिक खिलाड़ी हैं और वह बेहद फिट हैं। अभ्यास के दौरान कभी ऐसा नहीं लगा कि इतने लंबे समय तक खेल से बाहर रहे थे। वह जिस तरह से अभ्यास कर रहे थे, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग कर रहे थे और टीम को समय दे रहे थे, उससे साफ था कि उनकी निगाहें नए सत्र पर टिकी हैं।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग