26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक सुर में दिग्गजों ने कोहली की तारीफ, श्रीकांत ने तो कर दी कपिल से तुलना

Chrismachari Srikanth ने कहा कि Virat Kohli में अद्भुत आत्मविश्वास है। इस मामले में वह कोहली की तुलना कपिल देव से कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mazkoor Alam

•

Updated: 12 Apr 2020, 6:00 PM IST

Virat Kohli

Virat Kohli

नई दिल्ली : एक खेल वेबसाइट के शो में टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान, चयनकर्ता और सलामी बल्लेबाज कृष्णामाचारी श्रीकांत (K Srikanth), मध्यक्रम के स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) और इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) विराट कोहली (Virat Kohli) पर चर्चा करते हुए इस बात पर एकमत दिखें कि टीम इंडिया के कप्तान में काफी प्रतिभा है और जब वह क्रिकेट छोड़ेंगे तो क्रिकेट के बहुत बड़े स्टार बन चुके होंगे।

पंखुड़ी शर्मा ने खोला राज, रात दो बजे कई खिलाड़ियों के साथ कमरे में आ गए थे क्रुणाल पांड्या

नासिर बोले, डंकन फ्लेचर ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

इस कार्यक्रम में नासिर हुसैन ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच डंकन फ्लैचर ने कोहली के शुरुआती दौर में ही उनसे कहा था कि इस खिलाड़ी में काफी प्रतिभा है और यह आने वाले दिनों में क्रिकेट का बड़ा स्टार बनेगा। उनकी भविष्यवाणी सच साबित हुई। हुसैन ने कहा कि वह एक बार कोहली के बारे में डंकन फ्लैचर से बात कर रहे थे तो उन्होंने कहा था कि बस देखते जाइए यह एक फाइटर है। हुसैन ने कहा कि कोहली ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आंकड़ों से नहीं डरते हैं। उन्हें बस टीम की जीत-हार से फर्क पड़ता है। बता दें कि कोहली मौजूदा समय में ऐसे ऐसे खिलाड़ी हैं, जो क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बना रहे हैं।

श्रीकांत ने की कपिल से तुलना

वहीं टीम इंडिया के विस्फोटक पूर्व सलामी बल्लेबाज कृष्माचारी श्रीकांत ने कहा कि मौजूदा कप्तान विराट कोहली की तुलना भारत के पहले विश्व कप विजेता क्रिकेट टीम के कप्तान कपिल देव के साथ की जा सकती है। 1983 में जब टीम इंडिया ने पहली बार विश्व कप जीता था, तब कपिल की कप्तानी वाली इस टीम के हिस्सा श्रीकांत भी थे। श्रीकांत ने कहा कि वह कपिल के साथ और उनकी कप्तानी में खेले हैं और कोहली की तुलना कपिल देव से कर सकते हैं। इन दोनों में आत्म विश्वास का अद्भुत नमूना उन्होंने देखा है।

Coronavirus : धोनी-अश्विन की क्रिकेट अकादमी में जारी है ट्रेनिंग, ऑनलाइन दिया जा रहा है प्रशिक्षण

लक्ष्मण को डर था कि समय के साथ विराट के प्रदर्शन में आ सकती है गिरावट

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि विराट कोहली को लेकर उन्हें इस बात का डर सताता रहता था कि उनकी तीव्रता समय के साथ ढल सकती है, लेकिन ऐसा होने के बहुत कम संकेत मिले हैं। लक्ष्मण ने कहा कि वह विराट कोहली के बारे में एक बात मानते हैं। वह है उनकी तीव्रता। उन्हें यही बात चिंतित करती थी कि क्या यह जल्दी ढल जाएगा? लेकिन एक सत्र या एक ओवर में भी वह अपनी तीव्रता को कम नहीं होने देते हैं और यह बात वास्तव में काबिले तारीफ है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग