29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मार्कस स्टोइनिस बर्थडे: जब मार्कस ने 20 गेंदों में लगाई सेंचुरी, IPL में खेल चुके हैं RCB की तरफ से

मार्कस स्‍टोइनिस आईपीएल 2019 में आरसीबी टीम का हिस्सा थे। हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें एक सीजन बाद ही टीम से निकाल दिया गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 16 Aug 2021, 1:10 PM IST

marcus stoinis and Kohli

marcus stoinis and Kohli

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई टूर्नामेंट में जीत दिलाई है। हालांकि IPL में विराट कोहली अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अभी तक क बार भी खिताब नहीं दिला पाए हैं। विराट कोहली की अगुवाई में आरसीबी एक बार भी टूर्नामेंट नहीं जीत पाई है। वहीं आरसीबी की टीम कई दिग्गज क्रिकेटर्स से सजी है। ऑस्‍ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर मार्कस स्टोइनिस भी आरसीबी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। आज मार्कस स्टोइनिस का जन्मदिन है। हालांकि विराट कोहली ने मार्कस को आरसीबी से निकाल दिया था। मार्कस का जन्म 16 अगस्त, 1989 को हुआ था।

एक सीजन के बाद ही निकाल दिया था आरसीबी से
ऑस्‍ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी मार्कस स्‍टोइनिस आईपीएल 2019 में इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान आरसीबी टीम का हिस्सा थे। हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें एक सीजन बाद ही टीम से निकाल दिया गया था। मार्कस ने आईपीएल के स सीजन में आरसीबी की तरफ से 10 मैच खेले थे। इनमें उन्होंने 52.75 की औसत व 135.25 के स्‍ट्राइक रेट से 211 रन बनाए थे। वहीं गेंदबाजी करते हुए उन्होंने दो विकेट भी लिए थे। इसके बाद मार्कस आईपीएल 2020 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स टीम से जुड़ गए।

यह भी पढ़ें— IPL 2021: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का दूसरे चरण में खेलने का रास्ता साफ, सीए ने दी एनओसी

20 गेंदों पर जड़ दिया था शतक
मार्कस ने जनवरी 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में उन्होंने बेहतरीन बैटिंग क प्रदर्शन करते हुए मात्र 20 गेंदों में शतक लगा दिया था। इस मैच में न्‍यूजीलैंड ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 286 रन बनाए थे। इस मैच में मार्कस स्‍टोइनिस ने ऑस्‍ट्रेलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए। जब ऑस्‍ट्रेलिया बैटिंग करने उतरी तो शुरुआत में ही उनकी पारी लड़खड़ा गई। ऑस्‍ट्रेलिया के 6 विकेट 67 रनों पर ही गिर गए थे। इसके बाद मार्कस बैटिंग करने उतरे और अपने बल्‍ले से कहर बरपा दिया था। इसमें उन्होंने 102 रन मात्र 20 गेंदों पर ही बना लिए थे।

यह भी पढ़ें— IND vs ENG: खराब फॉर्म में चल रहे कोहली, 20 रन बनाकर आउट हुए ड्रेसिंग रूम में दिखाया गुस्सा, वीडियो वायरल

मैच हारने के बावजूद चुने गए मैन ऑफ द मैच
मार्कस ने इस मैच में 117 गेंदों पर नाबाद 146 रनों की पारी खेली। इसमें उन्होंने 11 छक्‍कों और 9 चौकों की मदद से सिर्फ 20 गेंदों में ही 102 रन बना लिए थे। हालांकि ऑस्‍ट्रेलियाई टीम 6 रन से यह मैच हार गई थी। लेकिन मार्कस के असाधारण प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।