6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत, मार्टिन गुप्टिल ने ठोका शतक

बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड 1-0 से आगे हो गया है।
2 min read
Google source verification
Martin Guptil

Martin Guptil

नेपियर। भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने फॉर्म को लेकर आलोचनाओं का सामना कर चुके विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में चल गया। नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में गुप्टिल ने धमाकेदार वापसी करते हुए शतक जड़ा, जिसकी मदद से न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे में जीत दर्ज की।

फॉर्म में लौटे मार्टिन गुप्टिल

तीन वनडे मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। न्यूजीलैंड की जीत में मार्टिन गुप्टिल की पारी काफी अहम रही। गुप्टिल ने अपने करियर का 15वां शतक पूरा किया। उन्होंने 117 रन की पारी खेली।

मैन ऑफ द मैच चुने गए गुप्टिल

बांग्लादेश ने मेजबान टीम को जीत के लिए 233 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने 44.3 ओवर में दो विकेट खोकर ही हासिल कर लिया। गुप्टिल को उनकी बेहतरीन पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

बांग्लादेश की शुरुआत रही खराब

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पांच रन पर तमिम इकबाल (5) का विकेट खो दिया। उन्हें ट्रेंट बोल्ट ने आउट किया। तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने लिटन दास (1) को पेवलियन वापस भेजकर मेहमान टीम का स्कोर दो विकेट पर 19 कर दिया। इसके बाद, बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई और उसने 100 रनों के भीतर ही छह विकेट गंवा दिए।

- मेंहदी हसन मिराज (26) के रूप में बांग्लादेश ने 131 रनों के कुल योग पर अपना सातवां विकेट खोया। उन्हें स्पिन गेंदबाज मिशेल सेंटनर ने आउट करके न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दिया। मोहम्मद मिथुन ने मोहम्मद सैफुद्दीन के साथ मिलकर आठवें विकेट के लिए 84 रन जोड़े। सैफुद्दीन (41) के रूप में बांग्लादेश ने अपना आठवां विकेट गंवाया। उन्हें सेंटनर ने ही पवेलियन वापस भेजा।


सीरीज का अगला मैच 16 फरवरी को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।