
तेज गेंदबाज मयंक यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू मैच में कहर बरपाती बॉलिंग कर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। अब हर किसी की जुबां पर मयंक यादव का नाम है। मयंक की गेंदों का बांग्लादेशी बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नही था। इतना ही नहीं मयंक अपना पहला अंतरराष्ट्रीय ओवर मेडन निकालते हुए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज बन गए। इसी बीच भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले उमरान मलिक को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। आखिर 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले उमरान मलिक कहां हैं? आइये आपको बताते हैं।
भारतीय टीम में मयंक यादव के सफर की शुरुआत उल्लेखनीय रही है। लगातार करीब 150 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करने की उनकी क्षमता ने उन्हें क्रिकेट की दुनिया में सनसनी बना दिया है। एलएसजी के लिए आईपीएल 2024 में 156.7 की गति से गेंद फेंककर उन्होंने क्रिकेट जगत को चौंका दिया था। इसके बाद वह चोट के चलते बाहर हो गए थे और रिहैब के बाद सीधे टीम इंडिया में एंट्री मारी है। उन्होंने अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में लगातार सही क्षेत्रों में गेंदबाजी की, साथ ही अपनी गति में भी बदलाव किया। बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने सबसे तेज गेंद 149.9 की गति से तो सबसे धीमी गेंद 106 किमी. की रफ्तार से फेंकी।
मयंक की सफलता के विपरीत उमरान मलिक को बार-बार चोट लगने के कारण काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। अपनी असाधारण गति के साथ मैदान पर उतरने के बावजूद मलिक ने उच्चतम स्तर पर निरंतरता बनाए रखने के लिए संघर्ष किया है। जबकि वह एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी हैं। चोटों ने उन्हें महत्वपूर्ण मैचों और टूर्नामेंटों से बाहर रहने के लिए मजबूर किया है।
उमरान IPL 2024 में भी सिर्फ एक ही मैच खेल सके थे। हाल ही में कूल्हे की चोट ने मलिक की प्रगति में और बाधा डाली है। चोट के कारण वे रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए हैं, जिससे उन्हें बहुमूल्य मैच अभ्यास से वंचित होना पड़ा है। मलिक की प्रतिभा को नकारा नहीं जा सकता, लेकिन उनकी लगातार चोटों ने उन्हें काफी परेशान किया है।
Published on:
07 Oct 2024 02:12 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
