नई दिल्ली। दुनिया भर में महिलाओं के साथ शोषण के मामले में सामने आ रहे हैं। अमेरिका में शुरू किया गया MeToo मूवमेंट अब दुनिया भर में फ़ैल चुका है ।भारत भी इस से अछूता नहीं रहा, यहां भी हर रोज नए-नए खुलासे देखने को मिल रहे हैं। फिल्मी दुनिया में तनुश्री दत्ता द्वारा शरू हुआ यह मूवमेंट कई बड़े नामों को दागदार करता हुआ क्रिकेट के मैदान पर भी पहुंच गया है।पिछले दिनों श्रीलंका के अर्जुन राणातुंगा और लसिथ मलिंगा पर भी काफी गंभीर आरोप लगाए गए थे । लेकिन अब ताजे मामले में बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी का नाम सामने आया है।