टेक्सास सुपर किंग्स ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 15वें मैच में जीत दर्ज की। इस टीम ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को 52 रन से हराया। टीम की जीत में शुभम रांझणे का अहम योगदान रहा, जिन्होंने ताबड़तोड़ 70 रन की पारी खेली।शुभम का जन्म 26 मार्च 1994 को महाराष्ट्र में हुआ। क्रिकेट उनके खून में है। इस ऑलराउंडर के पिता सुभाष महाराष्ट्र के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व भी किया है। वहीं, दादा वसंत रांझणे भी एक ऑलराउंडर रहे, जिन्होंने भारत के लिए सात टेस्ट खेले।