इसके जवाब में सिएटल ऑर्कस की टीम 13.5 ओवरों में सिर्फ 60 रन पर सिमट गई। महज 21 के स्कोर ऑर्कस की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, जहां से उसके लिए संभलना मुश्किल हो गया। इस टीम के लिए आरोन जोन्स ने 17, जबकि जसदीप सिंह ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सका। टेक्सास सुपर किंग्स की ओर से जिया-उल-हक, नांद्रे बर्गर और नूर अहमद ने तीन-तीन शिकार किए।