5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी20 से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, उनकी जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

नकी जगह भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी है। आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।
2 min read
Google source verification
hardik pandya

टी20 से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, उनकी जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

नई दिल्ली। वेस्टइंडीज और विश्व एकादश के बीच होने वाले टी20 मैच से भारत के आलराउंडर हार्दिक पंड्या बाहर हो गए हैं। पांड्या को हल्का बुखार होने की वजह से यह निर्णय लिया गया है। उनकी जगह भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम में जगह दी है। आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी।

ये खबर भी पढ़े - IPL 2018: खिताबी मुकाबले के वो 10 फैक्ट, जिसकी याद लंबे समय रहेगी आपकी जेहन में

लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा ये टी20
यह मैच 31 मई को लॉर्ड्स मैदान पर खेला जाएगा जिसका मकसद कैरिबिया में हरिकेन नाम के तूफान के कारण तबाह हुए क्रिकेट स्टेडियम को मरम्मत के लिए फंड एकत्रित करना है। पांड्या ने बुखार होने के कारण इस मैच से अपना नाम वापस ले लिया है। उनके स्थान पर शमी को मौका दिया गया है। शमी के अलावा दिनेश कार्तिक इस टीम में शामिल दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं।

राशिद और लामिचाने भी खेलेंगे
इस टीम में इंग्लैंड और भारत के अलावा अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका से एक-एक खिलाड़ी जबकि न्यूजीलैंड और पाकिस्तान से दो-दो खिलाड़ी शामिल हैं। युवा खिलाड़ियों में अफगानिस्तान के राशिद खान और नेपाल के लेग स्पिनर संदीप लामिचाने को भी टीम में जगह मिली है। विश्व एकादश की कप्तानी इयोन मॉर्गन करेंगे।

चेन्नई ने जीता आईपीएल
बता दें आईपीएल में राशिद खान और संदीप लामिचाने ने शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में इस मैच में भी दोनों ने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा सकती है। राशिद हैदराबाद तो संदीप दिल्ली की तरफ से खेले थे। वहीं पंड्या मुंबई इंडियंस की तरफ से खेले थे। आईपीएल के बाद उन्हें भुखार हो गया है। आईपीएल का फाइनल मैच रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया जिसे चेन्नई सुपर किंग्स ने आसानी से 8 विकेट से जीत लिया। चेन्नई की ओर से शेन वाटसन ने शानदार तक लगाया।