4 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैन के बावजूद IPL में खेलता रहा यह पाकिस्तानी क्रिकेटर, इस लूपहोल की वजह से मुंबई हमलों के बाद भी नहीं रोक पाया कोई!

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Mohammad Amir के ब्रिटिश नागरिकता हासिल करने के बाद उनके आईपीएल में खेलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। 2008 में मुंबई हमलों के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बैन लगा दिया गया था।
2 min read
Google source verification
Azhar Mahmood

अजहर महमूद (फोटो- Azhar Mahmood Instagram)

Azhar Mahmood IPL Stats: पाकिस्तान के 34 साल के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद आमिर के आईपीएल (IPL) में खेलने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। उन्होंने पाकिस्तान की नागरिकता छोड़कर ब्रिटेन की नागरिकता हासिल कर ली है, जिसके बाद से ये अटकलें लगाई जा रही हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सिर्फ अजहर महमूद ही इकलौते ऐसे पाकिस्तानी क्रिकेटर रहे हैं, जो 2008 में हुए मुंबई आतंकी हमले के बाद भी आईपीएल खेलते रहे।

मुंबई अटैक के बाद BCCI ने किया बैन

26/11 के हमलों के बाद बीसीसीआई (BCCI) ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के आईपीएल में भाग लेने पर बैन लगा दिया था। इसके बाद से कोई भी पाकिस्तानी नागरिकता वाला क्रिकेटर आईपीएल में नहीं खेल पाया। लेकिन अजहर महमूद एक ऐसे पाकिस्तानी मूल के क्रिकेटर रहे हैं, जिन्होंने 2012 से लेकर 2015 तक आईपीएल में हिस्सा लिया। 2012 में उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा था, तो वहीं 2015 में उन्हें केकेआर (KKR) ने अपनी टीम का हिस्सा बनाया। हालांकि, वह केकेआर के लिए सिर्फ एक ही मैच खेल सके। चलिए जानते हैं कि आखिर बैन होने के बावजूद पाकिस्तानी मूल के होने के नाते अजहर महमूद आईपीएल में कैसे खेल पाए?

पाकिस्तान के लिए 21 टेस्ट और 143 वनडे मैच खेलने वाले अजहर ने आईपीएल में 23 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 388 रन बनाए और 29 विकेट चटकाए। पाकिस्तान की टीम से बाहर होने के बाद, साल 2003 में उन्होंने ब्रिटिश मूल की महिला से शादी की थी, जिसके बाद वह ब्रिटेन में बस गए। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद वह लगातार काउंटी क्रिकेट खेलते रहे। ब्रिटेन में लगातार रहने और काउंटी क्रिकेट खेलने के नियमों के तहत उन्हें आधिकारिक तौर पर ब्रिटिश नागरिकता और पासपोर्ट मिल गया। नागरिकता मिलते ही अजहर महमूद कानूनी रूप से ब्रिटिश नागरिक बन गए, जिसके बाद उनके लिए आईपीएल के दरवाजे खुल गए।

2012 में किया IPL डेब्यू

2012 आईपीएल ऑक्शन से पहले महमूद ने अमेरिका में आयोजित टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था और अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट को प्रभावित किया था। पंजाब ने उन्हें लगभग 1 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया। अमेरिका में टी-20 लीग खेलने के बाद वह सीधे भारत पहुंचे और 2012 में पंजाब किंग्स के लिए अपना डेब्यू किया।