14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोहम्मद शमी का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब, बोले- किसी में इतना दम नहीं जो मुझे ऐसा करने से रोक सके

मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान को सजदा करने के मामले में मुंहतोड़ जवाब दिया है। शमी ने कहा कि किसी में इतना दम नहीं, जो मुझे सजदा करने से रोके। मैंने सबसे अधिक पाकिस्तान को ही धोया है।
2 min read
Google source verification
mohammed_shami.jpg

मोहम्मद शमी पर वर्ल्‍ड कप 2023 में पाकिस्तान के लोगों ने सजदा करने पर सवाल खड़े किए थे। विश्‍व कप के दौरान गर्माए इस मामले पर अब मोहम्‍मद शमी ने पाकिस्‍तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। शमी ने कहा कि किसी में इतना दम नहीं है कि उन्‍हें सजदा करने से रोक सके। शमी इतने पर ही नहीं रुके उन्‍होंने यह भी कहा कि सबसे ज्‍यादा मैंने पाकिस्‍तान को ही धोया है। इसके अलावा शमी ने कई अन्‍य महत्‍वूर्ण मुद्दे पर भी बड़ी बेबाकी से अपनी बात रखी है।


दरअसल, मोहम्मद शमी से न्यूज18 के एक शो में प्रश्‍न किया गया कि वर्ल्‍ड कप 2023 के दौरान पाकिस्‍तान में आपके सजदा करने को लेकर सवाल उठे थे। इस पर शमी ने कहा कि सबसे ज्‍यादा मैंने पाकिस्‍तानियों को ही धोया है। किसी में इतना दम नहीं है, जो मुझे सजदा करने से रोके। उन्‍होंने कहा कि मैंने मैदान पर कभी सजदा नहीं किया। मैंने 5 विकेट हॉल पहले भी लिए हैं, लेकिन सजदा कभी नहीं किया। उन्‍होंने कहा कि मुझे इंडियन होने पर फक्र है और मुझे मुस्लिम होने पर भी फक्र है।

खिताब नहीं जीतने पर जताया दुख

मोहम्‍मद शमी ने आगे कहा कि वर्ल्‍ड कप में मेरे प्रदर्शन पर सब बात करते हैं। मैंने 2013-14 से ये यात्रा शुरू की थी। अब ऐसा लग रहा है कि हमने अच्‍छा प्‍लेटफॉर्म सेट किया है। पिछले 7-8 साल में हमने हर देश को उसी के घर में मात दी है। वर्ल्ड कप 2023 में हम अच्छा खेले, लेकिन खिताब नहीं जीतने का दुख है। हर कोई अब तेज गेंदबाजों की बात करता है।

यह भी पढ़ें : वेस्टइंडीज के क्रिकेटर पर लुटेरों का हमला, टीम होटल के बाहर गन पॉइंट पर फोन और बैग लूटा

बेटी को लेकर छलका शमी का दर्द

इस दौरान मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी को लेकर भी बात की। उन्‍होंने कहा कि कभी-कभी उससे बात होती है, जितनी वो करने देती है। लेकिन आज तक मिलने नहीं दिया। मैं बस यही चाहता हूं कि वह अच्‍छे से पढ़ाई करे और उसकी लाइफ अच्छी रहे। हम दोनों के बीच जो भी चल रहा है, उसका असर बस बच्‍ची पर न पड़े। कौन पिता अपने परिवार और बच्चे को मिस नहीं करता। लेकिन हमारे यहां महिलाओं को ज्‍यादा तरजीह मिलती है। कभी-कभी ऐसा लगता है कि लड़का होकर बड़ा गुनाह कर दिया है।

यह भी पढ़ें :भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, तीसरे टेस्ट जसप्रीत बुमराह का बाहर होना तय! जानें क्‍यों

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग