3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोहम्मद शमी ने पूरा किया टेस्ट विकेटों का शतक

भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन केशव महाराज का विकेट लेते ही अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 14 Jan 2018, 3:40 PM IST

Mohammed Shami reaches 100 Test wickets

नई दिल्ली। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ३ मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट विकेटों का सैकड़ा पूरा कर लिया है। ऐसा करने वाले वह भारत के 21वें गेंदबाज हैं। शमी ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन केशव महाराज का विकेट लेते ही अपने 100 टेस्ट विकेट पूरे कर लिए।

अश्विन है सबसे तेज
शमी इस मुकाम पर पहुंचने वाले भारत के सातवें तेज गेंदबाज और कुल 21वें खिलाड़ी हैं। शमी ने 29वें मैच में यह मुकाम हासिल किया। भारत के लिए सबसे तेज़ 100 विकेट लेने का कीर्तिमान भारतीय स्पिनर गेंदबाज रविचंद्र अश्विन के नाम है। अश्विन ने अपने करियर के 18वे टेस्ट मैच में 100वं विकेट लिया था। वहीं भारत के लिए सबसे अधिक टेस्ट विकेट पूर्व भारतीय टेस्ट कप्तान अनिल कुम्बले (619) ने लिए हैं। जहां तक तेज गेंदबाजों की बात है तो पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने भारत के लिए 434 विकेट चटकाए हैं। मौजूदा भारतीय टीम में शमी के अलावा इशांत शर्मा (227) और रविचंद्रन अश्विन (309) ने 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं जबकि उमेश यादव (99) इसके करीब हैं।

मैच का हाल
सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। कप्तान प्लेसिस सलामी बल्लेबाज मार्क्रम और हासिम अमला की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 324 रन बनाए हैं। कप्तान प्लेसिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुश्किल परिस्थितियों में 63 रनों की शानदार पारी खेली। प्लेसिस के अलावा सलामी बल्लेबाज मार्क्रम ने 94 और हासिम अमला 82 रन बनाए है। वहीं भारत की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए स्पिनर रविचंद्र अश्विन ने 4, तेज़ गेंदबाज इशांत शर्मा ने 3 विकेट और मोहम्मद शमी ने एक विकेट लिया है।