4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs RSA: दूसरे दिन का खेल समाप्त, कोहली 85 रन पर नाबाद, भारत 183-5

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में भारत की पहली पारी खेली जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Jan 2018, 9:43 PM IST

du

नई दिल्ली। सेंचुरियन में जारी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी अभी खेली जा रही है। अफ्रीका के 335 रनों के जवाब में भारत ने सुपरस्पोर्ट पार्क मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन रविवार का अंत अपनी पहली पारी में 61 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 183 रनों के साथ किया। स्टम्प्स तक कप्तान विराट कोहली 85 और हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली ने अभी तक 130 गेंदों का सामना किया है और आठ चौके लगाए हैं। भारत ने लोकेश राहुल (10), मुरली विजय (46), चेतेश्वर पुजारा (0), रोहित शर्मा (10) और पार्थिव पटेल (19) के विकेट खो दिए हैं। भारत अभी भी दक्षिण अफ्रीका द्वारा पहली पारी में बनाए गए 335 रनों से 152 रन पीछे है।

335 पर सिमटी अफ्रीका की पहली पारी
मेजबान टीम ने पहली पारी में 335 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका के लिए एडिन मार्कराम ने सबसे ज्यादा 94 रन बनाए। हाशिम अमला ने 82 और फाफ डु प्लेसिस ने 63 रनों का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत पहले दिन (शनिवार) के स्कोर छह विकेट के नुकसान पर 269 रनों से की थी। टीम दूसरे दिन के पहले सत्र में अपने खाते में 66 रन जोड़ कर पवेलियन में बैठ गई। अगर भारतीय फील्डर कैच नहीं छोड़ते तो वह इससे पहले भी पवेलियन लौट सकती थी।

यूं गिरे अफ्रीका के विकेट

दिन का पहला विकेट गिरा केशव महाराज 18 रन बना कर आउट। मोहम्मद शमी की गेंद में पार्टिव पटेल को कैच दे बैठे महाराज। खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 333 बना लिए है। क्रीज़ पर मोर्केल (6) और लुंगी निडी (2) रन बनाकर खेल रहे हैं। इसी के साथ कप्तान डु प्लेसिस ने अपने टेस्ट करियर का 17वं अर्ध शतक पूरा किया।

पहले दिन का हाल
पहले दिन शनिवार के पहले सत्र में बेअसर साबित होने वाले भारतीय गेंदबाजों ने रविचंद्रन अश्विन की अगुआई में आखिरी के दो सत्र में अच्छी वापसी की और मेजबान टीम को परेशानी में डाल दिया। एक समय मजबूत स्थिति में दिखने वाली मेजबान टीम ने दिन का अंत 90 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 269 रनों के साथ किया है। तेज गेंदबाजों की मददगार मानी जाने वाली इस पिच पर अश्विन हावी रहे। पहले सत्र में बिनी किसी विकेट खोए 78 रन बनाने वाली दक्षिण अफ्रीका ने दिन के दूसरे सत्र में दो और आखिरी सत्र में चार विकेट खोए। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। पहले सत्र में एडिन मार्कराम (94) और डीन एल्गर (31) ने मेजबानों को सधी हुई शुरुआत दी। इस जोड़ी को पहले दिन भारत के लिए सर्वाधिक तीन विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर अश्विन ने दूसरे सत्र में 85 के कुल स्कोर पर तोड़ा। एल्गर मुरली विजय के हाथों लपके गए।

अश्विन और ईशांत की अच्छी गेंदबाजी

अफ्रीका की पहली पारी में आर अश्विन और ईशांत शर्मा ने अच्छी गेंदबाजी की। आर अश्विन ने चार विकेट जबकि ईशांत ने 3 बल्लेबाजों को आउट किया। एक विकेट मोहम्मद शमी को हासिल हुआ। जबकि दो बल्लेबाज रन आउट हुए।