
नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) आईपीएल 13 (IPl 13) में शानदार खेल दिखा रहे हैं। शमी वर्ष 2015 में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। इसी साल शमी (Shami) को घुटने में चोट लगी थी। इस चोट से उभरने में उन्हें तीन साल का वक्त लगा। हाल ही शमी ने अपने बुरे दौर के बारे में बात करते हुए कई खुलासे किए। उन्होंने बताया, 'वर्ष 2015 में जब उन्हें घुटने में चोट लगी तो लगा था उनका कॅरियर खत्म हो गया।'
'यहां तक कि वर्ष 2018 में भी वे चोटिल थे और मीडिया में खबरें आ रही थी कि मेरा कॅरियर अब खत्म हो जाएगा। मीडिया में कहा जा रहा था कि अगर मैं वापसी करूंगा तो भी पहले वाला शमी नहीं रहूंगा और मैं भी इससे सहमत था कि मैं वह शमी नहीं हूं, जो कुछ पहले था।'
पर्पल कैप की रेस में शमी
बता दें कि फिलाहल शमी बेहतरीन फॉर्म में हैं और पर्पल कैप की रेस में भी बने हुए हैं। अब तक वह चार मैचों में आठ विकेट चटका चुके हैं। अपनी कामयाबी पर शमी ने कहा,'हर कोई अपने लक्ष्य को पाने और निर्धारित करने के लिए जीवन में कोई ना कोई समस्या का सामना जरूर करता है। किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए सही दिशा में काम करना पड़ता है।'
RCB vs RR: ipl 2020 में तीसरी जीत दर्ज करने के बाद विराट कोहली ने कही यह बड़ी बात
'95 किलो हो गया था मेरा वजन'
शमी ने बताया, 'मुझे याद है कि चोट के बाद मेरा वजन 95 किलो था और मुझे लगा था कि लोग जो कह रहे हैं वह सच है और मैं इसके बारेमें कुछ नहीं कर सकता, लेकिन तब भी मेरे बगल में मेरे बेड रेस्ट के दौरान करीब 2 महीने तक गेंद रखी रही थी। आपको जीवन में चीजों को भूलना नहीं है और आपको सीखना होगा। आपको परिस्थितयों के अनुकूल होना होगा और आप खुद से कभी झूठ नहीं बोल सकते हैं, खासकर अपने पेशे के संबंध में।' बता दें कि शमी ने टीम इंडिया में वर्ष 2018 के अंत में वापसी की। उसके बाद से ही शमी तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया का अहम हिस्सा बने हुए हैं।
Published on:
4 Oct 2020, 2:09 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.