
शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज के बीच आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए कड़ी टक्कर।
शुभमन गिल और मोहम्मद सिराज के साथ इंग्लैंड के एक सलामी बल्लेबाज डेविड मलान को सितंबर में दिए जाने वाले आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों में ही सितंबर का ये महत्वपूर्ण अवॉर्ड पाने की लड़ाई होगी। वहीं, आईसीसी ने वुमेंस क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका की लॉरा वालवार्ट और नडीन डिक्लर्क के साथ श्रीलंका की चमारी अट्टापट्टू को नामांकित किया है।
शुभमन गिल ने सितंबर महीने में 80 के एवरेज से 480 रन बनाए हैं। उन्होंने एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन किया था। आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में वह सबसे आगे हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज ने भी एशिया कप और और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। सिराज श्रीलंका के खिलाफ 6 विकेट हॉल किया था तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में 11 विकेट चटकाए थे।
मलान को अवॉर्ड मिलना मुश्किल
आईसीसी मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए नामांकित तीसरे खिलाड़ी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मलान हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में मलान एक शतक और दो अर्धशतक के साथ मैन ऑफ द सीरीज बने थे। उन्होंने 100 से अधिक के स्ट्राइक रेट से तीन मैचों में 250 से अधिक रन बनाए थे। ऐसे में उन्हें ये अवॉर्ड मिलने की उम्मीद न के बराबर है।
गिल और सिराज के आंकड़े शानदार
सितंबर में भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के आंकड़े काफी शानदार हैं। ऐसे में देखना होगा कि ये अवॉर्ड दोनों में से कौन जीतता है। वहीं, आईसीसी वुमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए तीनों महिला खिलाड़ियों में टक्कर होगी। क्योंकि सितंबर में तीनों के आंकड़े शानदार रहे।
Published on:
10 Oct 2023 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
