
MS Dhoni Daughter Ziva
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और आईपीएल टीम CSK के वर्तमान कैप्टन एमएस धोनी (MS Dhoni) सोशल मीडिया पर तकरीबन ना के बराबर एक्टिव रहते हैं। वहीं इसके विपरीत उनकी पत्नी साक्षी और उनकी नन्ही क्यूट बेटी जीवा सोशल मीडिया आए दिन कोई ना कोई वीडियो या तस्वीर शेयर करके फैंस को एंटरटेन करते हैं। धोनी की 6 साल की गुड़िया जीवा इंस्टाग्राम पर काफी ज्यादा पॉपुलर है। 6 फरवरी को अपना 7वां जन्मदिन मनाने के लिए पूरी तरह से तैयार जीवा के इंस्टाग्राम पर तकरीबन 20 लाख फॉलोअर्स हैं।
इस बीच जीवा धोनी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील शेयर की गई है जिसमें वह जलपरी की तरह स्विमिंग पूल में गोते लगाते हुए नजर आ रही हैं। धोनी की बेटी के इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि इतनी छोटी उम्र में भी वो अपने पापा की ही तरह बहादुर हैं। जीवा को देखकर ऐहसास होता है कि वो एक कुशल तैराक भी हैं।
जीवा के इंस्टाग्राम बायो के अनुसार, उनका सोशल मीडिया अकाउंट उसके माता-पिता द्वारा मैनेज किया जाता है।बता दें कि धोनी की बेटी जीवा धोनी का जन्म 06 फरवरी 2015 को दिल्ली में हुआ था। जिस वक्त जीवा का जन्म हुआ था उस वक्त धोनी 2015 विश्वकप में खेलने के लिए विदेश गए हुए थे।
धोनी की पत्नी साक्षी ने उन्हें फोन करके जीवा के जन्म की जानकारी दी थी। चूंकि धोनी अपने पास फोन नहीं रखते हैं इसलिए साक्षी को सुरेश रैना को फोन करके पहले ये खबर देनी पड़ी थी उसके बाद सुरेश रैना ने साक्षी की बात धोनी से कराई थी। मालूम हो कि जीवा को कमर्शल विज्ञापन की शूटिंग में भी देखा जा चुका है।
यह भी पढ़ें: धोनी क्यों नहीं उठाते किसी का फोन? जानकर रह जाएंगे हैरान
Published on:
04 Feb 2022 03:02 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
