10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमएस धोनी ने गर्लफ्रेंड रखने वाले कुंवारे लड़कों को दिया ये खास ‘गुरु मंत्र’, देखें वायरल वीडियो

एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी कुंवारे लड़कों को उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर गुरु मंत्र देते नजर आ रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
ms-dhoni.jpg

एमएस धोनी ने गर्लफ्रेंड रखने वाले कुंवारे लड़कों को दिया ये खास 'गुरु मंत्र'।

एमएस धोनी भारत के ऐसे इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। भले ही वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनका जलवा आज भी फैंस के बीच कायम है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनके नए लुक के कुछ फोटो वायरल हुए थे। वहीं अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कुंवारे लड़कों को उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर एक अनोखा संदेश देते नजर आ रहे हैं।


एमएस धोनी इस वायरल वीडियो में कुंवारों को अनोखा गुरु मंत्र दे रहे हैंं। वायरल वीडियो में माही कह रहे हैं कि जिन लोगों की भी गर्लफ्रेंड है, उनको हमेशा एक गलतफहमी रहती है। उसे मैं क्लियर करना चाहता हूं कि आप ये मत सोचना कि मेरी वाली अलग है। एमएस धोनी के इस वीडियो को युवा काफी पसंद कर रहे हैं।

एक लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

एमएस धोनी का ये वीडियो एक्स पर @Bihar_se_hai नामक पेज से शेयर किया गया है। वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है कि रिलेशनशिप एडवाइस ले लो। इस वीडियो को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं और एक लाख से ज्यादा लोग देख भी चुके हैं।

यह भी पढ़ें : भारत के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, 20 साल बाद आज टूटेगा इंग्लैंड का गुरूर


लोगों दे रहे ऐसे रिएक्शन

एमएस धोनी के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया है कि काश आपका ये इंटरव्यू पहले आया होता। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि सबकी वाली अलग है माही भाई। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि एकदम सही बात है।

यह भी पढ़ें : रोहित शर्मा के लिए आज खास दिन, मैदान पर उतरते ही रच देंगे इतिहास