28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लद्दाख के लेह में स्वतंत्रता दिवस के दिन तिरंगा फहराएंगे धोनी! हाल ही में बना है केंद्र शासित प्रदेश

महेंद्र सिंह धोनी 15 अगस्त के दिन लेह में अपनी बटालियन के साथ ही रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
MS Dhoni

लेह। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त क्रिकेट से दूर सेना के साथ कश्मीर घाटी में ड्यूटी पर तैनात हैं। धोनी यहां 31 जुलाई से हैं और 15 अगस्त यानि कि स्वतंत्रता दिवस तक कश्मीर में ही रहेंगे। इंडियम आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके एमएस धोनी टेरिटोरियल आर्मी के साथ दक्षिण कश्मीर के इलाके में ट्रेनिंग पर हैं। खबर है कि स्वतंत्रता दिवस वाले दिन धोनी लद्दाख के लेह में तिरंगा फहरा सकते हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 को खत्म कर लद्दाख को अलग कर दिया है। सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया है।

कश्मीर में कर्फ्यू जैसे माहौल के बीच धोनी का कूल अंदाज, जवानों के साथ खेलते नजर आए वॉलीबॉल

15 अगस्त के दिन लेह में रहेंगे धोनी

जानकारी के मुताबिक, एमएस धोनी स्वतंत्रता दिवस वाले दिन अपनी बटालियन के साथ लेह में ही रहेंगे। सेना के एक अधिकरी ने कहा, 'धोनी भारतीय सेना के ब्रांड एंबेसडर हैं। वह अपनी यूनिट के सदस्यों को प्रेरित करने में लगे हुए हैं और अक्सर सैनिकों के साथ फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। वह कोर के साथ अभ्यास भी कर रहे हैं। वह 15 अगस्त तक घाटी में तब तक रहेंगे।' हालांकि सेना की तरफ से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है कि धोनी लेह में ध्वजारोहण करेंगे।

आर्मी के ड्रेस में बल्ले पर ऑटोग्राफ देते महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर हुई वायरल

आपको बता दें कि धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज टूर से अपना नाम वापस लिया था, जिसके बाद उन्होंने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत से ट्रेनिंग के लिए अनुमति मांगी थी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग