
MS Dhoni retirements From IPL: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे बड़े स्टार अब अपना आखिरी आईपीएल खेलने के लिए कुछ ही देर में मैदान पर उतरेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लेंगे। एक दिन पहले ही धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ी और ऋतुराज गायकवाड को टीम का नया कप्तान बनाया गया। इस घटना के बाद माना जा रहा था कि धोनी इस आईपीएल में खिलाड़ी के तौर पर आखिरी बार नजर आ सकते हैं।
धोनी ने पिछले सीजन सिर्फ 57 गेंदों का सामना किया था लेकिन अपनी कप्तानी के दम पर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स को खिताब दिलाया। मुंबई इंडियंस के अलावा चेन्नई सुपर किंग्स 5 खिताब जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम है। एक कप्तान के तौर पर धोनी ने आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 235 मैच खेले हैं और 142 मैचों में जीत दिलाई है। इस दौरान टीम को 90 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है। धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 2010, 2011, 2018, 2021 और 2023 में खिताब जीता।
पहले सीजन से CSK के कप्तान है धोनी
धोनी आईपीएल के शुरुआती संस्करण से ही टीम की कमान संभाल रहे हैं और टीम का अभिन्न अंग रहे हैं। उनके बिना चेन्नई की टीम की तस्वीर ज्यादा बेहतर नहीं लगती है। हालांकि उनके रहते हुए ही ऋतुराज को कप्तानी का मौका मिला है, जिससे वह धोनी से काफी कुछ सीख लेंगे। धोनी के अलावा सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी टीम की कमान संभाल चुके हैं लेकिन दोनों को ज्यादा सफलता नहीं मिली और दोनों ने मिलकर 20 मैचों में भी कप्तानी नहीं की।
ऐसा रहा है धोनी का आईपीएल में रिकॉर्ड
धोनी ने जो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किया है, उसकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती है। उनकी उपलब्धियां हमेशा याद की जाएंगी। सिर्फ खिलाड़ी के तौर पर ही नहीं बल्कि एक इंसान के रूप में भी धोनी ने एक अलग जगह स्थापित की है। 43 साल के धोनी ने 250 आईपीएल मैचों में 5082 रन बनाए हैं और 24 अर्धशतकीय पारी भी खेली है। धोनी का आईपीएल से जाना एक क्रिकेट युग का अंत जैसा होगा।
Updated on:
22 Mar 2024 06:51 pm
Published on:
22 Mar 2024 06:49 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
