उन्होंने कहा, "बात यह है कि ये खिलाड़ी अभी हमारे साथ हैं, तो हमें उन्हें परखने का मौका मिला है। आप उन्हें नेट्स में देख सकते हैं, अभ्यास मैचों में देख सकते हैं, लेकिन असली मैच जैसी कोई चीज नहीं होती। हम अब टूर्नामेंट से बाहर हैं, तो हमारे पास तीन मैच थे, जहां हम उन्हें मौका दे सकते थे और हमें देखना था कि वे कैसे प्रतिक्रिया देते हैं। यह कोई तकनीकी पहलू नहीं है, जिसे हम देखना चाहते हैं। खिलाड़ी का रवैया और मानसिक मजबूती ही असल मायने रखता है। जरूरी नहीं कि सबसे तकनीकी रूप से मजबूत बल्लेबाज ही सबसे ज्यादा रन बनाए, बल्कि वह जो मैच को ज्यादा अच्छे से समझता है, जो समझता है कि गेंदबाज क्या करने की कोशिश कर रहा है, अगर उसने ऐसा फील्ड लगाया है तो वह क्या गेंद डालेगा, क्या वह धोखा देने वाली गेंद डालेगा, आजकल ये सब चीजें बहुत मायने रखती हैं।"