1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुरली विजय ने जड़ा शतक, एसेक्स को काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले में दिलाई जीत

मुरली विजय के लिए अच्छी वापसी है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 2 मैचों की 4 इनिंग में 26 रन बनाए थे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 14 Sep 2018, 9:36 AM IST

MURALI VIJAY

मुरली विजय ने जड़ा शतक, एसेक्स को काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले में दिलाई जीत

नई दिल्ली।मुरली विजय को इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन के चलते आखिरी दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी। जब यह लग रहा था कि विजय को भारतीय टीम में वापसी करने में कठनाइयों का सामना करना पड़ेगा तभी उनको इंग्लैंड की काउंटी टीम एसेक्स ने खेलने का न्योता दिया । उन्होंने काउंटी के बचे तीन मैचों के लिए एसेक्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और अपने पहले ही मैच में नॉटिंघमशायर के खिलाफ पहली इनिंग में अर्धशतक और दूसरी में शतक जड़ टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। विजय के लिए अच्छी वापसी है क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में भारत के लिए ओपनिंग करते हुए 2 मैचों की 4 इनिंग में 26 रन बनाए थे।


मुरली विजय का शतक-
मुरली विजय ने एसेक्स के लिए खेलते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ दूसरी पारी में 181 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों के साथ 100 रन की पारी खेली। वह समित पटेल की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए टॉम वेस्टले(नाबाद 110) के साथ 204 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले उन्होंने पहली पारी में अर्धशतक जड़ा था जिस कारण एसेक्स 56 रनों की लीड ले पाई थी। पहली पारी में विजय ने 95 गेंदों में 9 चौकों के साथ 56 रनों की पारी खेली थी।

विजय ने बनाया यह खास रिकॉर्ड-
मुरली विजय ने इस पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह दक्षिण अफ्रीका के हाशिम आमला के बाद डेब्यू मैच में एसेक्स के लिए शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज हैं। आमला ने यह कारनामा 2009 में किया था। इसके अलावा मुरली विजय दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने काउंटी के अपने डेब्यू मुकाबले में शतक जड़ा हो। इससे पहले 2009 में ससेक्स के लिए खेलते हुए पियूष चावला ऐसा कर चुके हैं।

मैच का पूरा हाल-
पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली इनिंग में नॉटिंघमशायर की टीम 177 रनो पर ऑल आउट हो गई थी। बेन स्लेटर ने सर्वाधिक 33 रनों की पारी और जेम्स पोर्टर ने 4 विकेट झटके थे। अपनी पहली पारी में एसेक्स की टीम विजय के अर्धशतक और साइमन हार्मर के 48 रनों की बदौलत 56 रन की लीड ले पाई थी। दूसरी इनिंग में नॉटिंघमशायर की टीम ने क्रैग ब्रैथवेट और बेन स्लेटर के अर्धशतकों की बदौलत 337 रन बनाए थे। एसेक्स को मैच जीतने के लिए आखिरी इनिंग में 282 रनों का टारगेट मिला था जिसका पीछा उन्होंने विजय और टॉम वेस्टले के शतकों की बदौलत आसानी से 2 विकेट के नुक्सान पर कर लिया और यह मैच 8 विकेट से जीत लिया।