1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Country Championship: सरे बना चैंपियन, खिताबी मुकाबले में वोर्सेस्टरशायर को दी मात

इंग्लैंड के खेले जा रहे काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप में सरे ने वोर्सेस्टरशायर को दी मात देते हुए चैंपियन बनने का रुतबा हासिल किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Sep 2018, 12:01 AM IST

surrey

Country Championship: सरे बना चैंपियन, खिताबी मुकाबले में वोर्सेस्टरशायर को दी मात

नई दिल्ली। इंग्लैंड की प्रतिष्ठित कांउटी क्रिकेट चैंपियनशिप को सरे ने जीत लिया है। इंग्लिश क्रिकेट क्लब सरे ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन वन के खिताबी मुकाबले में वोर्सेस्टरशायर को मात दी। सरे की जीत में कप्तान रोरी बर्न्‍स और सलामी बल्लेबाज मार्क स्टोनमैन ने बड़ी भूमिका निभाई। कप्तान रोरी बर्न्‍स ने पहली पारी में 122 रनों की शतकीय पारी के बाद दूसरी पारी में भी 66 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।

मैच का संक्षिप्त विवरण-
वोर्सेस्टरशायर ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। रॉस व्हाइटली (91), थॉमसम चॉर्ल्स (69) और एड बर्नार्ड (63) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर वोर्सेस्टरशायर ने पहली पारी में 336 रन बनाए। 337 रनों का पीछा करने उतरी सरे की टीम अपनी पहली पारी में 268 रन ही बना सकी। सरे की ओर से कप्तान रोरी बर्न्स ने 122 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके बाद वोर्सेस्टशायर ने दूसरी पारी में 203 रन बनाए। सरे को चौथी पारी में जीत के लिए 272 रनों की जरुरत थी। जिसे सरे ने सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

रोरी और स्टोनमैन का अर्धशतक-
कप्तान रोरी बर्न्‍स (66) और मार्क स्टोनमैन (59) के अर्धशतकों की बदौलत इंग्लिश क्लब सरे ने काउंटी चैम्पियनशिप डिवीजन वन के चौथे और आखिरी दिन गुरुवार को वोर्सेस्टरशायर को तीन विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। सरे की यह कुल 19वां और 16 साल बाद पहला खिताब है। उसने आखिरी बार 2002 में एडम होलोएके की कप्तानी में यह खिताब जीता था।

ओली पोप की उपयोगी पारी-
वोर्सेस्टरशायर से मिले 272 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही सरे ने दिन की शुरुआत बिना किसी विकेट के 70 रन से आगे खेलते हुए किया। बर्न्‍स और स्टोनमैन ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। इस दौरान दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए। तीन विकेट पर 157 रन बनाने के बाद सरे ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली। इसके बाद बेन फोएक्स (22) और ओली पोप (49) ने 53 रन की साझेदारी कर सरे को जीत की मंजिल तक पहुंचा दिया।