
Asia Cup 2018: जानें पूरा शेड्यूल, कब किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत
नई दिल्ली। एशिया कप 2018 का आयोजन 15 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमों के बीच एशिया का बादशाह बनने की रोचक जंग होनी है। एशिया कप का 14वां आयोजन है। 15 सितंबर से शुरू होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का अंतिम मुकाबला 28 सितंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 13 मुकाबले खेले जाने है। दुबई और अबु धाबी में ये मैच आयोजित होंगे।
भारत-पाक मुकाबला होगा मुख्य आकर्षण-
इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच लंबे समय बाद एक-दूसरे के आमने-सामने होगी। भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुकाबला 19 सितंबर को खेला जाएगा। बताते चले कि भारत और पाकिस्तान की टीम पिछली बार 18 जून 2017 को भिड़ी थी। तब उस मुकाबले में भारतीय टीम को बड़ी हार झेलनी पड़ी।
देखें पूरा शेड्यूल-
लीग राउंड के मुकाबले-
पहला मैच- 15 सितंबर, बांग्लादेश बनाम श्रीलंका, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई
दूसरा मैच- 16 सितंबर, पाकिस्तान बनाम हांगकांग, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई
तीसरा मैच- 17 सितंबर, श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, शेख जायद स्टेडियम, अबुधाबी
चौथा मैच- 18 सितंबर, भारत बनाम हांगकांग, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई
पांचवां मैच- 19 सितंबर, भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई
छठां मैच- 20 सितंबर, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, शेख जायद स्टेडियम अबुधाबी
सुपर फोर के मुकाबले :-
सातवां मैच- 21 सितंबर, ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई
आठवां मैच- 21 सिंतबर, ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता, शेख जायद स्टेडियम अबु धाबी
नौवां मैच- 23 सितंबर, ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप ए उप विजेता, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई
दसवां मैच- 23 सितंबर, ग्रुप बी विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता (अबु धाबी)
ग्यारहवां मैच- 25 सितंबर, ग्रुप ए विजेता बनाम ग्रुप बी विजेता, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई
बारहवां मैच- 26 सितंबर, ग्रुप ए उप विजेता बनाम ग्रुप बी उप विजेता शेख जायद स्टेडियम अबु धाबी
फाइनल मुकाबला -
तेरहवां मैच- 28 सितंबर, फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम दुबई।
Updated on:
13 Sep 2018, 5:21 PM IST
Published on:
13 Sep 2018, 5:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.