17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोर्ट से सजा पाने वाले टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज Navjot Singh Sidhu का क्रिकेट करियर कैसा रहा?

नवजोत सिंह सिद्धू को 34 साल पुराने मामले में सजा हो गई है। उन्हें अब जेल की हवा खानी पडे़गी। सिद्धू ने क्रिकेट में बहुत नाम कमाया और टीम इंडिया को कई मैच जिताए। जानिए उनके क्रिकेट करियर के बारे में।
2 min read
Google source verification
Navjot Singh Sidhu cricket career and road rage case Supreme Court

नवजोत सिंह का क्रिकेट में बड़ा नाम रहा

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को रोड रेज मामले में एक साल कैद की सजा सुनाई गई है। आपको बता दें ये मामला 34 साल पुराना है। आज सुबह ही हाथी में घूमकर महंगाई का विरोध सिद्धू कर रहे थे और अब एक साल तक जेल में रहेंगे। खैर सिद्धू अपने जीवन में कई काम कर चुके हैं। उन्होंने शुरूआत क्रिकेट से की थी और काफी प्रसिद्ध हो गए थे। टीम इंडिया में अपनी बल्लेबाजी में जौहर दिखाने के बाद कमेंटेटर की भूमिका निभाई और फिर राजनीति में भी उन्होंने प्रवेश किया।


क्रिकेट में नवजोत सिंह सिद्धू का करियर बहुत शानदार रहा

नवजोत सिंह सिद्धू को असली पहचान क्रिकेट से ही मिली थी। उन्होंने 12 नवंबर, 1983 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। 2 जनवरी, 1999 को सिद्धू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी अंतिम टेस्ट मैच खेला था। 8 अक्टूबर, 1987 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिद्धू ने वनडे में डेब्यू किया था। 20 सितंबर 1998 को पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम वनडे खेला था। सिद्धू ने अपने करियर में 51 टेस्ट मैच भारत के लिए खेले। लगभग 42 की औसत से उन्होंने 3202 रन बनाए। 9 शतक और 15 अर्धशतक भी टेस्ट में उनके नाम हैं। टीम इंडिया के लिए सिद्धू ने 136 वनडे मैच खेले। लगभग 37 की औसत से 4413 रन बनाए। वनडे में उनके नाम 6 शतक और 33 अर्धशतक है।

ये भी पढ़ें- भारतीय दिग्गज Veer Mahaan को पाकिस्तानी मूल के रेसलर ने कहा 'बेईमान इंसान', WWE रिंग में ललकारा


इस मामले में हुई जेल

27 दिसंबर, 1988 को पटियाला में एक विवाद हुआ था और इस विवाद में ही नवजोत सिंह फंस गए। ये विवाद पार्किंग को लेकर था। पीड़ित और दो अन्य लोग बैंक से पैसे निकालने जा रहे थे। सड़क पर उन्होंने सिद्धू की जिप्सी देखी और उसे हटाने के लिए कहा। इसके बाद बहस शुरू हो गई थी। आरोप था कि इस दौरान सिद्धू ने पीड़ित के साथ मारपीट की और मौके से गायब हो गए। पीड़ित को अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया था। इसी मामले ही सिद्धू को अब सजा सुनाई गई है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग