6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रहाणे-मुरली फेल, पृथ्वी-हनुमा-मयंक ने जड़े अर्धशतक- पर इसने अपनी पारी से जीत लिया दिल

न्यूजीलैंड 'ए' के खिलाफ इंडिया 'ए' के बल्लेबाजों ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने पर 5 विकेट के नुक्सान 340 रन बनाए। पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, मयंक अग्रवाल और पार्थिव पटेल ने अर्धशतकीय पारियां खेली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 16 Nov 2018, 2:42 PM IST

ajinkya rahane- murali vijay

रहाणे-मुरली फेल, पृथ्वी-हनुमा-मयंक ने जड़े अर्धशतक- पर इसने अपनी पारी से जीत लिया दिल

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर गई भारतीय 'ए' टीम की शुरुआत शानदार रही है। पहले अनौपचारिक टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल ने शानदार शुरुआत दिलाई। पहले दिन स्टंप्स पर भारत का स्कोर 5 विकेट के नुक्सान पर 340 रन बना लिए हैं। पृथ्वी-मयंक के अलावा हनुमा विहारी और पार्थिव पटेल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली है। पार्थिव अभी नाबाद हैं। भारतीय टीम इस दौरे पर 3 अनौपचारिक टेस्ट और 3 अनौपचारिक ODI खेलेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई टीम के कई मुख्य सदस्य इस न्यूजीलैंड दौरे का भी हिस्सा हैं।


पृथ्वी शॉ की शानदार पारी-
19 साल के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 88 गेंदों का सामना कर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 62 रनों की शानदार पारी खेली। उन्होंने मुरली विजय(28) के साथ पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की। दूसरे विकेट के लिए उन्होंने मयंक अग्रवाल के साथ 50 रनों की साझेदारी निभाई। टीम के कुल 111 रनों के स्कोर पर वह आउट हुए।


मयंक अग्रवाल भी चमके-
पृथ्वी शॉ के अलावा टीम के एक और युवा खिलाड़ी मयंक अग्रवाल ने भी अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया। उन्होंने 108 गेंदों का सामना करते हुए 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65 रन बनाए। मयंक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम का हिस्सा नहीं है।


रहाणे और मुरली विजय फेल-
मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छे मौके का फायदा उठाने में चूक गए। मुरली ने 64 गेंदों का सामना करते हुए 28 रनों की पारी खेली। वहीं इस टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे 19 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों के फॉर्म में न होने के कारण भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।


पार्थिव-हनुमा ने भी जड़े अर्धशतक-
हनुमा विहारी ने भारतीय पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 150 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 86 रनों की पारी खेली। दिन का खेल ख़त्म होने पर पार्थिव पटेल नाबाद 79 रनों पर खेल रहे थे। अनुभवी बल्लेबाज ने 111 गेंदों में 10 चौकों की मदद से यह रन बनाए। उनसे कल शतक की उम्मीदें होंगी। विजय शंकर, कृष्णप्पा गौतम, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज और नवदीप सैनी अभी बल्लेबाजी के लिए बाकी हैं।