5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टी-20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम की घोषणा, किए गए दो बड़े बदलाव

न्यूजीलैंड में दो नए खिलाड़ियों डेरिल मिशेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में जगह दी है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Jan 30, 2019

India vs New zealand

India vs New Zeland

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 6 फरवरी से शुरू हो रही तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए दो अहम बदलाव किए गए हैं। न्यूजीलैंड में दो नए खिलाड़ियों डेरिल मिशेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर को टीम में जगह दी है।

केन विलियमसन को 14 सदस्यीय टीम का कप्तान बनाया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ एक टी-20 मैच से विलियमसन को बाहर रखा गया था।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, ‘डग ब्रेसवेल को चोटिल जिमी नीशाम की जगह टीम में चुना गया था जिन्होंने अपनी जगह बरकरार रखी है।'

आपको बता दें कि टी-20 सीरीज में भारतीय टीम में भी बड़ा बदलाव है। विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा कप्तानी करेंगे। विराट को सीरीज में आराम दिया गया है। मिशेल और टिकनेर को न्यूजीलैंड की घरेलू टी20 लीग सुपर स्मैश में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है।

सीरीज में भारतीय टीम (Team India) की कमान रोहित शर्मा संभालेंगे चूंकि विराट कोहली को आराम देने का फैसला किया गया है।

न्यूजीलैंड की टी20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), डग ब्रासवेल, कोलिन डे ग्रांडहोमे, लोकी फग्युर्सन, मार्टिन गुप्टिल, स्काट के, डेरिल मिशेल, कोलिन मुनरो, मिशेल सेंटनेर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढी, टिम साउदी, रोस टेलर, ब्लेयर टिकनेर.

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, रिषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी, क्रुणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमन गिल, विजय शंकर और हार्दिक पांड्या

भारत और न्‍यूजीलैंड टी20 सीरीज का कार्यक्रम

6 फरवरी, पहला टी20: वेलिंगटन
8 फरवरी, दूसरा टी20: ऑकलैंड
10 फरवरी, तीसरा टी20: हेमिल्‍टन।