6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निक पोथास बने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच

निक पोथास को बांग्लादेश दौरे के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Nov 20, 2018

nic pothas

निक पोथास बने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच

नई दिल्लीदक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी निक पोथास को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का अंतरिम कोच नियुक्त किया गया है। वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार, पोथास को बांग्लादेश दौरे के लिए टीम का अंतरिम कोच बनाया गया है। वह स्टुअर्ट लॉ का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद का कार्यभार संभालेंगे।


वेस्टइंडीज को निक पोथास से आशा-
वेस्टइंडीज को आशा है कि पोथास के मार्गदर्शन में बांग्लादेश दौरे में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी। वह पहले वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाजी कोच थे। क्रिकेट वेस्टइंडीज के निदेशक जिमी एडम्स ने कहा, "वेस्टइंडीज टीम की निरंतरता को बनाए रखने के लिए पोथास को इस दौरे पर टीम का कार्यभार सौंपना जरूरी था, ताकि वह आगे अच्छा प्रदर्शन कर सकारात्मक परिणाम हासिल करे।"

वेस्टइंडीज का कोच बनना सम्मान: पोथास-
इस पर पोथास ने कहा, "वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम का मुख्य कोच बनाया जाना सम्मान की बात है। बांग्लादेश सीरीज एक कड़ी चुनौती होगी और हम इसका इंतजार कर रहे हैं।" बांग्लादेश के साथ वेस्टइंडीज की टीम टेस्ट सीरीज खेलेगी और इसका पहला मैच दोनों टीमों के बीच 22 नवम्बर से खेला जाएगा।