
Nicholas Pooran
Nicholas Pooran breaks Chris Gayle Record: वेस्टइंडीज के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन इस साल जबरदस्त फॉर्म में हैं। वह क्रीज पर आते ही छक्कों की बारिश शुरू कर देते हैं। हर पारी में वह चौके से ज्यादा छक्के मारने पर विश्वास करते हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स पैट्रियट्स और नेविस के खिलाफ मुकाबले में त्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए पूरन ने क्रीज पर उतरते ही गेंदबाजों की बखिया उधड़ते हुए महज 16 गेंदों पर 82 रन बाउंड्री से बनाए। हालांकि वह शतक से सिर्फ तीन रन चूक गए। निकोलस पूरन ने 2024 में 139 छक्के मारकर टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में क्रिस गेल के सबसे ज्यादा छक्के लगाने के 9 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।
निकोलस पूरन ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 97 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी में उन्होंने 7 चौकों के साथ 9 गगनचुंबी छक्के लगाए। इन 9 छक्कों के साथ पूरन के टी20 क्रिकेट में इस साल रिकॉर्ड 139 छक्के हो गए। इससे पहले ये रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था, जिन्होंने 2015 में एक कैलेंडर ईयर में 135 छक्के लगाए थे। जबकि पूरन के पास अभी चार महीने का समय और शेष है। वह 200 के आंकड़े को भी आसानी से पार कर सकते हैं।
139* - निकोलस पूरन 2024 में
135 - क्रिस गेल 2015 में
121 - क्रिस गेल 2012 में
116 - क्रिस गेल 2011 में
112 - क्रिस गेल 2016 में
101 - क्रिस गेल 2017 में
101 - आंद्रे रसेल 2019 में
100 - क्रिस गेल 2013 में
Published on:
01 Sept 2024 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
