नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में बीते कुछ दिनों से लगातार कप्तानी का मुद्दा हावी है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एक बार फिर टीम की कमान संभालना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ऐसा चाहता है और अगर यह टीम के लिए बेस्ट है, तो मुझे ऐसा करने में खुशी होगी। टीम के अंदर खांचे से उनकी बात को बल मिलता नहीं दिख रहा है। टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने साफ कह दिया है कि अभी कप्तानी के लिए जगह खाली नहीं है।