4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सेक्स फॉर सलेक्शन मामले में अब राजीव शुक्ल के असिस्‍टेंट के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज-1 के एक स्टिंग ऑपरेशन के मुताबिक राहुल शर्मा नाम के एक युवा खिलाड़ी ने अकरम पर आरोप लगाया है के उन्होंने टीम में चुने जाने के बदले में सेक्स के लिए लड़की का इंतजाम करने की बात कही थी। इस मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और दिग्गज फील्डर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर राहुल का समर्थन किया है।
2 min read
Google source verification
india

सेक्स फॉर सलेक्शन मामले में अब राजीव शुक्ल के असिस्‍टेंट के खिलाफ इस भारतीय खिलाड़ी ने ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के चेयरमैन राजीव शुक्‍ला एक बार फिर विवादों के घेरे में है। उत्‍तर प्रदेश के एक युवा खिलाड़ी ने उनके एक्‍जीक्‍यूटिव असिस्‍टेंट मोहम्मद अकरम सैफी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को हिंदी न्यूज चैनल न्यूज-1 के एक स्टिंग ऑपरेशन के मुताबिक राहुल शर्मा नाम के एक युवा खिलाड़ी ने अकरम पर आरोप लगाया है के उन्होंने टीम में चुने जाने के बदले में सेक्स के लिए लड़की का इंतजाम करने की बात कही थी। इस मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज और दिग्गज फील्डर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर राहुल का समर्थन किया है।

कैफ ने किया राजीव शुक्ल को ट्वीट
जी हां! सेक्स फॉर सलेक्शन नमक इस विवाद को लेकर मोहम्मद कैफ ने ट्वीट कर युवा खिलाडियों के लिए इन्साफ की गुहार लगायी है। कैफ ने राजीव शुक्ल को ट्वीट कर लिखा ' उत्तर प्रदेश क्रिकेट में इतना भ्रष्टाचार देख में हैरान हूं। युवा टेलेंट को ये भ्रष्ट दलाल दबा देते हैं में रजव शुक्ल जी से दरखास्त करता हूं के इन युवा खिलाड़ियों को इन्साफ दिलाएं और उत्तर प्रदेश क्रिकेट की मान मर्यादा बनाए रखें। मैँ उन सब सारे खिलाड़ियों के साथ हूं जिनका शोषण हुआ है।" कैफ के इस ट्वीट का जवाब अभी तक राजीव शुक्ल ने नहीं दिया है।

गुरुवार को किया था बड़ा खुलासा
गौरतलब है गुरुवार को उत्तर प्रदेश के इस युवा खिलाड़ी ने सब को चौकाने वाला खुलासा किया था। स्टिंग के मुताबिक अकरम सैफी ने लड़की के अलावा कुछ पैसों की भी मांग की है। इतना ही नहीं सैफी बीसीसीआई के एज-ग्रुप मैच में खिलाने के लिए फर्जी प्रमाणपत्र भी मुहैया कराते हैं। चेंनल ने एक ऑडियो टेप भी जारी किया है जिसमें सैफी कह रहे हैं कि "शर्मा लड़की का इंतजाम कर उसे दिल्ली एक फाइव स्टार होटल में भेज दें। इसके बाद कुछ मैचों के लिए टीम में उसके नाम का चयन कर लिया जाएगा।" राहुल शर्मा के अलावा युवा खिलाड़ियों ने भी आरोप लगाया है के चयनकर्ता टीम में चयन के लिए रिश्वत मांगते हैं। इस टेप में अकरम कथित रूप से शर्मा से यह वादा भी करते हैं कि कुछ मैचों के बाद उनका नाम भी टीम में शामिल कर लिया जाएगा।