5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NZA vs INDA: श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और विजय शंकर की ताबड़तोड़ पारियों से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

अनाधिकारिक वनडे, पहले वनडे मैच में 309 रनों के टारगेट को इंडिया-ए ने 49 ओवरों में 4 विकेट रहते हासिल कर लिया।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Akashdeep Singh

Dec 08, 2018

shreyas iyer

NZA vs INDA: श्रेयस अय्यर, ईशान किशन और विजय शंकर की ताबड़तोड़ पारियों से भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

नई दिल्ली। विजय शंकर (नाबाद 87) और श्रेयस अय्यर (54) के अर्धशतकों की मदद से इंडिया-ए ने शुक्रवार को मेजबान न्यूजीलैंड-ए को चार विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड-ए ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 308 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे इंडिया-ए ने छह गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। दोनों देशों के बीच दूसरा वनडे मैच नौ दिसंबर को खेला जाएगा।


इन भारतीय बल्लेबाजों ने खेली बेहतरीन पारियां-
शंकर ने 80 गेंदों पर 12 चौके और एक सिक्स लगाया जबकि अय्यर ने 54 गेंदों पर पांच चौके जड़े। उनके अलावा किशन ने 43 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौकों की मदद से 47 रनों की पारी खेली। कप्तान मनीष पांडे ने 36 गेंदों में 7 चौके लगाकर 42 रन बनाए, शुभमन गिल ने 34 गेंदों में 37 और मयंक अग्रवाल ने 29 गेंदों में 24 रनों का योगदान दिया।न्यूजीलैंड-ए की ओर से हेमिश बेनेट और लोकी फर्ग्युसन ने दो-दो जबकि डग ब्रेसवेल और जेम्स नीशम ने एक-एक विकेट लिए।

कौल ने झटके 2 विकेट-

इससे पहले, मेजबान टीम ने जेम्स नीशम (नाबाद 79), हेमिश रदरफोर्ड (70) और टिम शिफर्ट (59) के अर्धशतकों की मदद से छह विकेट पर 308 रन का स्कोर खड़ा किया। इंडिया-ए की ओर से सिद्धार्थ कौल को दो और खलील अहमद, नवदीप सैनी और कृष्णप्पा गौतम को एक-एक विकेट मिले।